देश की खबरें | झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी कोरोना वायरस संक्रमित
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमित पाये गये जिसके चलते शनिवार से प्रस्तावित उनका चार दिवसीय दुमका दौरा रद्द कर दिया गया है।
रांची/दुमका, 25 सितंबर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमित पाये गये जिसके चलते शनिवार से प्रस्तावित उनका चार दिवसीय दुमका दौरा रद्द कर दिया गया है।
भाजपा विधायक दल के नेता मरांडी ने शाम को स्वयं ट्वीट कर अपने कोरोना वायरस संक्रमित होने की जानकारी दी और अपने संपर्क में आये लोगों से कोविड-19 की जांच करवाने का अनुरोध किया।
यह भी पढ़े | Coronavirus Updates in Bihar: बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या 1.75 लाख, अब तक 1.61 लाख हुए ठीक.
उन्होंने कहा, ‘‘जोहार, मेरे प्रिय प्रदेशवासियों, कोविड-19 के शुरुआती लक्षण दिखाई देने पर मैंने अपनी जांच कराई और मेरे कोरोना वायरस संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।’’
मरांडी ने कहा, ‘‘आप सभी की प्रार्थना एवं आशीर्वाद से मैं जल्द ही स्वस्थ होकर लौटूंगा और पुनः जनसेवा में जुट जाऊंगा।’’
यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: नीतीश कुमार ने कहा- जनता मालिक है, सेवा का मौका देगी.
उन्होंने कहा, ‘‘पिछले कुछ दिनों में जो लोग भी मेरे संपर्क में आए हैं, मैं उन सभी से विनम्र अनुरोध करता हूँ कि आप सभी अपनी कोविड-19 की जांच करवा लें।’’
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सरोज सिंह ने बताया कि बाबूलाल मरांडी हाल में दिल्ली से लौटे थे। उन्हें शनिवार से चार दिन के दुमका दौरे पर जाना था लेकिन अब उनका कार्यक्रम फिलहाल रद्द कर दिया गया है और वह रांची स्थित अपने निवास पर ही गृह पृथक-वास में रहेंगे।
राज्य की दुमका विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)