देश की खबरें | पूर्व भारतीय गोलकीपर ईएन सुधीर का निधन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत के पूर्व अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी ईएन सुधीर का आज सुबह गोवा के मापुसा में निधन हो गया।

नयी दिल्ली, तीन जुलाई भारत के पूर्व अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी ईएन सुधीर का आज सुबह गोवा के मापुसा में निधन हो गया।

सुधीर 1970 के दशक में भारत की ओर से गोलकीपर के रूप में खेले।

सुधीर के परिवार में बेटा और बेटी है।

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के कार्यवाहक महासचिव सुनंदो धर ने शोक संदेश में कहा, ‘‘सुधीर हमेशा अपनी उपलब्धियों में जीवित रहेंगे। वह इतनी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा रहे। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।’’

सुधीर ने 1972 में ओलंपिक क्वालीफायर के दौरान रंगून (अभी यंगून) में इंडोनेशिया के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया। उन्होंने नौ मुकाबलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया।

वह 1973 मर्डेका कप और 1974 में एशियाई खेलों में राष्ट्रीय टीम का हिस्सा रहे।

घरेलू फुटबॉल में वह तीन अलग अलग टीम के लिए संतोष ट्रॉफी में खेले। उन्होंने केरल (1969 और 1970), गोवा (1971, 1972 और 1973) और महाराष्ट्र (1975) का प्रतिनिधित्व किया।

सुधीर ने क्लब स्तर पर केरल के यंग चैलेंजर्स, गोवा के वास्को स्पोर्ट्स क्लब और महिंद्रा एंड महिंद्रा का प्रतिनिधित्व किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू