देश की खबरें | पूर्व राज्यपाल एवं दिल्ली पुलिस के पूर्व आयुक्त वेद मारवाह का निधन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मिजोरम, मणिपुर और झारखंड के पूर्व राज्यपाल वेद मारवाह का गोवा में निधन हो गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

जियो

पणजी, छह जून मिजोरम, मणिपुर और झारखंड के पूर्व राज्यपाल वेद मारवाह का गोवा में निधन हो गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मारवाह ने 1984 के दंगों के बाद के कठिन दौर में दिल्ली पुलिस आयुक्त के रूप में अनुकरणीय नेतृत्व प्रदान किया था। वह 87 वर्ष के थे।

यह भी पढ़े | हरियाणा: सोनाली फोगाट और मंडी सचिव दोनों के उपर दर्ज हुआ FIR, बीजेपी नेता के थप्पड़ मारने का VIDEO हुआ था वायरल.

मारवाह का निधन शुक्रवार की शाम को उत्तरी गोवा जिले के मापुसा नगर में एक निजी अस्पताल में हुआ। वह उत्तर गोवा के सिओलिम गांव में अपने परिवार के साथ रहते थे।

गोवा के कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) जसपाल सिंह ने बताया कि राज्य में स्थित अपने घर में गिर जाने के बाद उन्हें लगभग तीन हफ्ते पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

यह भी पढ़े | कोरोना के मुंबई में 1274 नए मरीज पाए गए, 57 की मौत: 6 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

डीजीपी ने कहा, “वह एक उत्कृष्ट पुलिस अधिकारी थे जिन्होंने उस समय बल की अगुवाई की जब आतंकवाद अपने चरम पर था। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ जंग का नेतृत्व किया।”

मारवाह को श्रद्धांजलि देते हुए सिंह ने उन्हें ईमानदार व्यक्तित्व, जनता के लिए बेहद संवेदनशील, दिल से एक पुलिसकर्मी बताया।

मारवाह 1999 से 2003 तक मणिपुर के, 2000-2001 में मिजोरम के और 2003 से 2004 तक झारखंड के राज्यपाल रहे।

वह 1985 से 1988 तक दिल्ली पुलिस आयुक्त रहे और उन्होंने 1988 से 1990 के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के तीसरे महानिदेशक के तौर पर भी सेवाएं दीं। वह जम्मू-कश्मीर और बिहार के राज्यपालों के सलाहकार भी रहे।

उन्होंने “अनसिविल वॉर : पैथोलॉजी ऑफ टेररिज्म इन इंडिया” नाम की किताब भी लिखी।

वह एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन के संचालन परिषद में भी शामिल थे।

भारत के पूर्व चुनाव आयुक्त एस वाई कुरैशी ने मारवाह के निधन पर दुख जताया।

कुरैशी ने एक ट्वीट में कहा, “ मैं पूर्व पुलिस आयुक्त श्री वेद मारवाह के निधन की खबर सुनकर स्तब्ध हूं। वह जेएस वीमेन्स डेवलपमेंट में कभी मेरे बॉस थे, सबसे बेहतरीन। वह सेंट स्टीफन्स कॉलेज एसोसिएशन के अध्यक्ष थे। मैं उनके साथ उपाध्यक्ष था। उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना है।”

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने मारवाह को श्रद्धांजलि अर्पित की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Toss Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Key Players To Watch Out: आज पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

PBKS vs MI Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें