देश की खबरें | फैजाबाद के पूर्व जिलाधिकारी ने बाबरी मस्जिद मामले में दर्ज कराए बयान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. फैजाबाद के पूर्व जिलाधिकारी आर एन श्रीवास्तव बाबरी मस्जिद ढहाये जाने के मामले की सुनवायी कर रही सीबीआई की विशेष अदालत के समक्ष शनिवार को पेश हुए और अपने बयान दर्ज कराये ।

लखनऊ, चार जुलाई फैजाबाद के पूर्व जिलाधिकारी आर एन श्रीवास्तव बाबरी मस्जिद ढहाये जाने के मामले की सुनवायी कर रही सीबीआई की विशेष अदालत के समक्ष शनिवार को पेश हुए और अपने बयान दर्ज कराये ।

श्रीवास्तव ने अदालत में कहा कि वह निर्दोष हैं और उन्हें राजनीतिक बदले की भावना के चलते मामले में झूठा फंसाया गया है ।

यह भी पढ़े | नोएडा के बाल सुधार गृह के 13 बच्चे कोरोना पॉजिटिव, किया गया था एंटीजन टेस्ट.

उन्होंने कहा कि अभियोजन एजेंसी सीबीआई की ओर से पेश साक्ष्य तोड मरोड कर पेश किये गये हैं और गवाहों एवं अन्य आरोपियों ने राजनीतिक दबाव के चलते उनके खिलाफ बयान दिया है ।

श्रीवास्तव का बयान शुक्रवार को पूरा दर्ज नहीं हो पाया था इसलिए विशेष न्यायाधीश न्यायमूर्ति एस के यादव ने उन्हें शनिवार को पेश होने का निर्देश दिया था ।

यह भी पढ़े | कोरोना की चपेट में तमिलनाडु, 4,280 नए मरीज पाए जाने के बाद राज्य में पीड़ितों की संख्या बढ़कर 1 लाख के पार पहुंची, अब तक 14 सौ से ज्यादा की मौत.

श्रीवास्तव अपने वकील अभिषेक रंजन के साथ अदालत में पेश हुए ।

अदालत को अभी पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह और भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी सहित 12 आरोपियों के बयान दर्ज करने हैं ।

सीबीआई के वकील ललित कुमार सिंह, पी चक्रवर्ती और आर के यादव सुनवायी के दौरान अदालत में उपस्थित थे ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Match Video Highlights: एडिलेड में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत, पहली बार ऑस्ट्रेलिया में जीती सीरीज; यहां देखें मैच का वीडियो हाइलाइट्स

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Scorecard: एडिलेड में टीम इंडिया ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को 17 रनों से हराकर सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का स्कोरकार्ड

\