स्ट्रोक से उबर रहे हैं इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज रॉबर्ट की
इस पूर्व क्रिकेटर ने इंस्टाग्राम पर सेल्फी के साथ लिखा, ‘‘लंबा सप्ताहांत। मुझे मिनी स्ट्रोक का सामना करना पड़ा।’’
की ने खुलासा किया कि सप्ताहांत उन्हें स्ट्रोक हुआ जिसके लिए उन्हें अस्पताल में उपचार कराना पड़ा।
इस पूर्व क्रिकेटर ने इंस्टाग्राम पर सेल्फी के साथ लिखा, ‘‘लंबा सप्ताहांत। मुझे मिनी स्ट्रोक का सामना करना पड़ा।’’
उन्होंने कहा, ‘‘केंट एवं केंटरबरी अस्पताल में सभी का धन्यवाद विशेषकर चार्ली और डॉ. बाट का। अब बिना स्वाद का खाना खाने को मिल रहा है और दवाइयां खानी पड़ रही हैं।’’
की ने इंग्लैंड की ओर से 15 टेस्ट और पांच एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय के अलावा एक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला।
उन्होंने जुलाई 2004 में वेस्टइंडीज के खिलाफ इंग्लैंड की ओर से 221 रन की पारी खेली जो अंतरराष्ट्रीय मैचों में उनका एकमात्र शतक है।
की ने 1998 से 2015 के बीच प्रथम श्रेणी क्रिकेट में केंट की ओर से लगभग 20 हजार रन बनाए और दो कार्यकाल में नौ सत्र में टीम की अगुआई की। इसके बाद वह स्काई स्पोर्ट्स से जुड़ गए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2020 04:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

