देश की खबरें | विधि आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष एन एम घटाटे का निधन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वरिष्ठ अधिवक्ता और विधि आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष एन एम घटाटे का रविवार को यहां निधन हो गया। उनके परिवार ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 24 जनवरी वरिष्ठ अधिवक्ता और विधि आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष एन एम घटाटे का रविवार को यहां निधन हो गया। उनके परिवार ने यह जानकारी दी।
वह 83 वर्ष के थे।
उनकी पत्नी शीला ने बताया कि घटाटे पिछले तीन दिन से एक निजी अस्पताल में भर्ती थे और रविवार को उनका निधन हो गया।
उच्चतम न्यायालय के एक वरिष्ठ अधिवक्ता घटाटे अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के दौरान विधि आयोग के उपाध्यक्ष भी रहे थे।
उन्हें अप्पा घटाटे के नाम से भी जाना जाता था। उन्होंने दिवंगत वी के कृष्ण मेनन के तहत एक जूनियर वकील के रूप में वकालत शुरू की थी।
उनके परिवार में पत्नी और दो पुत्र हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
Tags
संबंधित खबरें
India vs West Indies, 52nd Match Live Score Update: कोलकाता में टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट
India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Live Score Update: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है करो या मरो मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट
Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट
India vs West Indies, 52nd Match Live Toss And Scorecard: कोलकाता में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
\