एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पूर्व कांग्रेस विधायक कैलास गोरंट्याल भाजपा में शामिल हुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के जालना से पूर्व कांग्रेस विधायक कैलास गोरंट्याल बृहस्पतिवार को अपने समर्थकों के साथ सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए।

देश की खबरें | पूर्व कांग्रेस विधायक कैलास गोरंट्याल भाजपा में शामिल हुए

मुंबई, 31 जुलाई महाराष्ट्र के जालना से पूर्व कांग्रेस विधायक कैलास गोरंट्याल बृहस्पतिवार को अपने समर्थकों के साथ सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए।

उन्हें यहां पार्टी के राज्य मुख्यालय में भाजपा में शामिल किया गया।

भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने तीन बार कांग्रेस विधायक रहे गोरंट्याल और उनके सहयोगियों का पार्टी में स्वागत किया।

इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे, राज्य के अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) कल्याण मंत्री अतुल सावे और पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य अशोक चव्हाण सहित वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

इस कार्यक्रम में रवींद्र चव्हाण ने कहा, ‘‘गोरंट्याल एक जमीनी नेता हैं और हमें उनका भाजपा में स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में विश्वास के साथ गोरंट्याल ‘विकसित भारत’ और ‘विकसित महाराष्ट्र’ के निर्माण के हमारे मिशन में शामिल हुए हैं।’’

गोरंट्याल ने कहा कि वह बिना किसी अपेक्षा के केवल राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर विकास एवं निर्णायक नेतृत्व के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता से प्रेरित होकर भाजपा में शामिल हुए हैं।

इस बीच, सत्तारूढ़ शिवसेना के विधायक अर्जुन खोतकर ने गोरंट्याल पर ‘‘राजनीतिक पाखंड’’ का आरोप लगाया और कहा कि वह डर से भाजपा में शामिल हो गए हैं।

इससे पहले परभणी से पूर्व कांग्रेस विधायक सुरेश वारपुडकर भाजपा में शामिल हो गए।

इससे पहले

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2025 07:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).