देश की खबरें | पूर्व कांग्रेस विधायक बैरवा ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के पूर्व विधायक खिलाड़ी लाल बैरवा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने की घोषणा की है जो इसी साल मार्च में सत्तारूढ़ दल में शामिल हुए थे।

जयपुर, 29 जुलाई कांग्रेस के पूर्व विधायक खिलाड़ी लाल बैरवा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने की घोषणा की है जो इसी साल मार्च में सत्तारूढ़ दल में शामिल हुए थे।

उन्होंने सोमवार को कहा, ‘‘मुझे भाजपा से कोई शिकायत नहीं है, लेकिन मेरी विचारधारा उनसे मेल नहीं खाती, इसलिए मैंने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।’’

बैरवा ने भाजपा की विचारधारा से सहमत न होने की बात कही और भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को पत्र भेजने की पुष्टि की।

बैरवा को 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने टिकट नहीं दिया जिसके बाद उन्होंने बसेड़ी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ा। इस साल मार्च में उन्होंने कांग्रेस छोड़कर जयपुर में भाजपा का दामन थामा था।

वह, पूर्व मंत्री राजेंद्र यादव और लाल चंद कटारिया, पूर्व कांग्रेस विधायक रिछपाल मिर्धा और विजयपाल मिर्धा समेत अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ भाजपा में शामिल हुए थे।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट के करीबी माने जाने वाले खिलाड़ी लाल, पूर्ववर्ती अशोक गहलोत सरकार में अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\