एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पश्चिम बंगाल में कांग्रेस के पूर्व मंत्री अबु हेना का निधन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अबु हेना का साल्क लेक स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। वह 75 वर्ष के थे। पार्टी सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | पश्चिम बंगाल में कांग्रेस के पूर्व मंत्री अबु हेना का निधन

कोलकाता, 21 जुलाई पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अबु हेना का साल्क लेक स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। वह 75 वर्ष के थे। पार्टी सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

हेना लंबे समय से बीमार थे।

सूत्रों ने बताया कि हेना ने रविवार रात करीब 10 बजकर 45 मिनट पर अंतिम सांस ली।

वह मुर्शिदाबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष थे।

पेशे से वकील कांग्रेस नेता ने 1991 से 2021 तक पश्चिम बंगाल विधानसभा में लालगोला विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया।

वह 2011 में तृणमूल कांग्रेस की पहली सरकार में मंत्री बने। उस वक्त कांग्रेस तृणमूल कांग्रेस पार्टी की सहयोगी थी।

कांग्रेस द्वारा सरकार से समर्थन वापस लेने के बाद उन्होंने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया।

हेना ने 2021 के विधानसभा चुनाव में पहली बार हार का मुंह देखा। उन्हें तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार मोहम्मद अली ने हराया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2025 09:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).