हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम Virbhadra Singh दूसरी बार हुए कोरोना संक्रमित
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह दो महीने में दूसरी बार कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. शुक्रवार को एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी. इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की जांच में 12 अप्रैल को संक्रमण की पुष्टि हुई थी.
शिमला, 11 जून: हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह दो महीने में दूसरी बार कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. शुक्रवार को एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी. इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की जांच में 12 अप्रैल को संक्रमण की पुष्टि हुई थी.
विशेष सचिव (स्वास्थ्य) निपुण जिंदल ने कहा कि सिंह का शिमला स्थित इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है और उनकी हालत स्थिर है. सिंह (86), नौ बार विधायक और पांच बार सांसद रह चुके हैं तथा वह छह बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं. वर्तमान में वह सोलन जिले के अरकी से विधायक हैं.
यह भी पढ़ें- हिमाचल प्रदेश में 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं रद्द, कोरोना कर्फ्यू भी 14 जून तक बढ़ाया गया
पहली बार संक्रमण की चपेट में आने के बाद उन्हें चंडीगढ़ स्थित एक अस्पताल में भर्ती किया गया था। कोविड-19 से ठीक होने के बाद वह यहां हॉली लॉज में 30 अप्रैल को घर वापस आ गए थे. हालांकि, घर पहुंचने के कुछ घंटों बाद ही सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के चलते उन्हें आईजीएमसी में भर्ती किया गया था और तब से उनका उपचार चल रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 11, 2021 08:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

