ताजा खबरें | पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी ने वायुसेना के काफिले पर हमले को ‘स्टंट’ बताया, लोस चुनाव से जोड़ा

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी ने रविवार को पुंछ आतंकी हमले को भाजपा को लोकसभा चुनाव में जीत दिलाने के लिए किया गया एक ‘स्टंट’ करार दिया, जिसमें भारतीय वायुसेना के एक जवान की मौत हो गयी थी और चार अन्य घायल हो गए।

चंडीगढ़, पांच मई कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी ने रविवार को पुंछ आतंकी हमले को भाजपा को लोकसभा चुनाव में जीत दिलाने के लिए किया गया एक ‘स्टंट’ करार दिया, जिसमें भारतीय वायुसेना के एक जवान की मौत हो गयी थी और चार अन्य घायल हो गए।

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार की टिप्पणी से विवाद पैदा हो गया । भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने उनके बयान को भयावह और सैनिकों के प्रति अपमानजनक बताया।

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भारतीय वायु सेना के काफिले पर हुये हमले संबंधी एक सवाल का जवाब देते हुए, चन्नी ने कहा, “ये स्टंटबाज़ी हो रही है, हमले नहीं हो रहे हैं।”

पंजाब के जालंधर में संवाददाताओं के एक सवाल का जवाब देते हुये पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘जब भी चुनाव नजदीक आते हैं, भाजपा को जिताने के लिए ऐसे स्टंट किए जाते हैं। इसमें कोई सच्चाई नहीं है ।’’

चन्नी जालंधर सुरक्षित सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा जानती है कि लोगों के जीवन और शरीर के साथ कैसे खेलना है।’’

अनंतनाग-राजौरी लोकसभा क्षेत्र में मतदान से तीन सप्ताह पहले शनिवार को पुंछ जिले में आतंकवादियों ने भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के काफिले पर घात लगाकर हमला किया, जिसमें एक सैनिक की मौत हो गई और चार घायल हो गए।

इस पर भाजपा नेता सिरसा ने कहा, ‘‘मैं चरणजीत सिंह चन्नी के उस बयान की निंदा करता हूं, जिसमें उन्होंने कश्मीर में भारतीय वायुसेना के एक जवान की शहादत को ‘स्टंटबाजी’ करार दिया है ।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस कह रही है कि उन्हें चुनाव के कारण शहीद किया गया। यह मानसिकता न केवल भयावह है बल्कि हमारे देश की सेवा करने वालों के लिए अपमानजनक भी है।’’

सिरसा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘पाकिस्तान और राहुल गांधी एक-दूसरे का समर्थन करते हैं और कांग्रेस हमारे जवानों के बलिदान को कमतर कर रही है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 52nd Match Live Toss And Scorecard: कोलकाता में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Scorecard: दिल्ली में दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 5 विकेट से हराया, डेवाल्ड ब्रेविसज़ा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें ZIM बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

West Indies T20 World Cup At Eden Gardens: टी20 वर्ल्ड कप में ईडन गार्डन स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा हैं वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें कैरेबियाई टीम के आकंड़ें

\