देश की खबरें | पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी तेदेपा के लिए महज एक ‘गति अवरोधक’: लोकेश
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के महासचिव एन लोकेश ने सोमवार को कहा कि आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी और उसके बाद उनकी न्यायिक हिरासत तेलुगु देशम पार्टी के लिए सिर्फ एक ‘गति अवरोधक’ है। उन्होंने अतीत में कई संकटों का सामना किया है।
अमरावती, 11 सितंबर तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के महासचिव एन लोकेश ने सोमवार को कहा कि आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी और उसके बाद उनकी न्यायिक हिरासत तेलुगु देशम पार्टी के लिए सिर्फ एक ‘गति अवरोधक’ है। उन्होंने अतीत में कई संकटों का सामना किया है।
एन चंद्रबाबू नायडू के बेटे लोकेश ने राजामहेंद्रवरम में संवाददाताओं से कहा कि उनकी ‘पदयात्रा’ स्थगित कर दी जाएगी और सभी मुद्दों के समाधान के बाद यह फिर से शुरू होगी। राजामहेंद्रवरम जेल में ही चंद्रबाबू नायडू को रखा गया है।
एक सवाल के जवाब में लोकेश ने कहा, ‘‘तेदेपा के लिए इस तरह का संकट कोई नई बात नहीं है। हमने पहले भी कई संकट देखे हैं। हमने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के सामने भी अपनी आवाज उठाई थी। यह हमारे लिए सिर्फ गति अवरोधक है।’’
नायडू को कथित कौशल विकास निगम घोटाला मामले में शनिवार सुबह नंदयाल से गिरफ्तार किया गया था। अपराध जांच विभाग (सीआईडी) की टीम ने उन्हें उस समय गिरफ्तार किया था, जब वह सभी सुविधाओं से लैस अपनी विशेष बस में सो रहे थे।
लोकेश ने कहा कि मामला ‘फर्जी’ है और नायडू की रिमांड रिपोर्ट में पूर्व मुख्यमंत्री को कोई पैसा मिलने या किसी फाइल पर उनके हस्ताक्षर के बारे में कोई भी उल्लेख नहीं किया गया है।
उन्होंने पूछा, ‘‘क्या आप (राज्य सरकार) सबूत के साथ साबित कर सकते हैं कि चंद्रबाबू नायडू को पैसे मिले?’’
उन्होंने कहा, ‘‘हम इस मामले को ऐसे ही नहीं छोड़ेंगे। न्याय मिलने तक हम लोगों के पास जाएंगे।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)