देश की खबरें | पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की हालत गंभीर, लेकिन पहले से बेहतर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की हालत शुक्रवार को भी नाजुक बनी रही, लेकिन पहले की तुलना में उनकी स्थिति में सुधार हुआ है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, 11 दिसंबर पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की हालत शुक्रवार को भी नाजुक बनी रही, लेकिन पहले की तुलना में उनकी स्थिति में सुधार हुआ है।

भट्टाचार्य का उपचार कर रहे निजी अस्पताल ने एक बुलेटिन में यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | Gujarat: सूरत में 7 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, झाड़ियों में फेंक कर भागे आरोपी.

माकपा के वरिष्ठ नेता कुछ समय से फेफड़े की दिक्कतों और उम्र संबंधी बीमारियों का सामना कर रहे हैं। उन्हें सांस लेने में परेशानी के बाद नौ दिसंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अस्पताल ने बुलेटिन में बताया, ‘‘पहले की तुलना में उनकी स्थिति में सुधार हुआ है। आज दोपहर उन्होंने अपनी पत्नी और बेटी के साथ बातचीत भी की। उनका रक्तचाप और नाड़ी तथा ऑक्सीजन का स्तर स्थिर है।’’

यह भी पढ़े | Farmers Protest: बैठक के बाद किसान नेताओं का बड़ा ऐलान- कल दिल्ली-जयपुर रोड़ करेंगे जाम, पहले से तेज होगा और आंदोलन.

अस्पताल ने बताया कि उन्हें दवा दी जा रही है और स्थिति में पूरी तरह सुधार होने में कुछ समय लगेगा।

पश्चिम बंगाल में 2000 से 2011 तक मुख्यमंत्री रहे भट्टाचार्य खराब स्वास्थ्य के कारण पिछले कुछ साल से सार्वजनिक जीवन से दूर रह रहे हैं। वह माकपा की निर्णय लेने वाली शीर्ष इकाई केंद्रीय कमेटी और पोलितब्यूरो से 2015 में बाहर आ गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\