एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | पूर्व चैंपियन मर्रे यूएस ओपन के पहले दौर में बाहर, ओसाका की आसान जीत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मर्रे अपने कृत्रिम कूल्हे के बल नीचे भी गिरे और पसीने से तरबतर जूतों के कारण वह संतुलन भी नहीं बना पा रहे थे। इसके बावजूद उन्होंने जबर्दस्त जज्बा दिखाया लेकिन यह तेज गर्मी और उमस के बीच आर्थर ऐस स्टेडियम में पांच घंटे तक चले मैच को जीतने के लिये पर्याप्त नहीं था।

खेल की खबरें | पूर्व चैंपियन मर्रे यूएस ओपन के पहले दौर में बाहर, ओसाका की आसान जीत

मर्रे अपने कृत्रिम कूल्हे के बल नीचे भी गिरे और पसीने से तरबतर जूतों के कारण वह संतुलन भी नहीं बना पा रहे थे। इसके बावजूद उन्होंने जबर्दस्त जज्बा दिखाया लेकिन यह तेज गर्मी और उमस के बीच आर्थर ऐस स्टेडियम में पांच घंटे तक चले मैच को जीतने के लिये पर्याप्त नहीं था।

कोरोना वायरस के कारण 2019 के बाद पहली बार स्टेडियम में पहुंचे दर्शकों ने भी मर्रे का हौसला बढ़ाया लेकिन यूनान के सिटसिपास ने आखिर में यह मुकाबला 2-6, 7-6 (7), 3-6, 6-3, 6-4 से जीतकर ब्रिटिश खिलाड़ी का वापसी का अभियान थाम दिया।

मर्रे के अलावा 2014 के चैंपियन मारिन सिलिच भी बाहर हो गये। वह फिलिप कोलश्राइबर के खिलाफ चोट के कारण पांचवें सेट में हट गये थे।

इस तरह से पहले दिन के खेल के बाद पुरुष ड्रा में केवल एक खिलाड़ी ऐसा बचा है जिसके नाम पर ग्रैंडस्लैम खिताब है। यह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि विश्व में नंबर एक नोवाक जोकोविच हैं जो यहां कैलेंडर ग्रैंडस्लैम पूरा करने के उद्देश्य से आये हैं।

जोकोविच की निगाह रोजर फेडरर और राफेल नडाल के 20 ग्रैंडस्लैम खिताब रिकार्ड तोड़ने पर भी टिकी है। वह खिताब जीतते हैं तो रॉड लीवर के बाद एक वर्ष में चारों ग्रैंडस्लैम जीतने वाले दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। लीवर ने 1969 में यह उपलब्धि हासिल की थी।

मानसिक स्वास्थ्य कारणों से फ्रेंच ओपन से हटने वाली दो बार की यूएस ओपन चैंपियन ओसाका ने चेक गणराज्य की मैरी बोजुकोवा को 6-4, 6-1 से हराकर सकारात्मक शुरुआत की।

महिला वर्ग में ही 2017 की चैंपियन सलोनी स्टीफन्स ने मैडिसन कीज को संघर्षपूर्ण मैच में 6-3, 1-6, 7-6 (7) से हराया। उनके अलावा पूर्व नंबर एक एंजेलिक कर्बर, सिमोना हालेप और गर्बाइन मुगुरूजा तथा 2020 की उप विजेता विक्टोरिया अजारेंका और 17 वर्षीय अमेरिकी खिलाड़ी कोको गॉफ भी दूसरे दौर में पहुंचने में सफल रही।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 31, 2021 08:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).