जरुरी जानकारी | पूर्व सीईए सुब्रमण्यन ने भारत के नीतिगत कदमों को सराहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की तरफ से भारत के लिए नामित कार्यकारी निदेशक कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यन ने मंगलवार को कहा कि कोविड काल में सोच-समझकर उठाए गए नीतिगत कदमों से भारत विश्व अर्थव्यवस्था में एक ‘सकारात्मक स्थल’ के तौर पर उभरा है।

हैदराबाद, 11 अक्टूबर अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की तरफ से भारत के लिए नामित कार्यकारी निदेशक कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यन ने मंगलवार को कहा कि कोविड काल में सोच-समझकर उठाए गए नीतिगत कदमों से भारत विश्व अर्थव्यवस्था में एक ‘सकारात्मक स्थल’ के तौर पर उभरा है।

सुब्रमण्यन ने यहां स्थित डॉ एमसीआर एचआरडी इंस्टिट्यूट ऑफ तेलंगाना में अखिल भारतीय सेवाओं के अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि कोविड महामारी के समय केंद्र सरकार ने आपूर्ति बाधाओं को दूर करने के लिए नीतिगत कदम उठाए थे।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) रह चुके सुब्रमण्यन ने कहा कि सख्त लॉकडाउन लगे होने के बावजूद जरूरी वस्तुओं की आवाजाही की मंजूरी देकर भारत ने अर्थव्यवस्था की आपूर्ति शृंखला में बड़ी बाधा नहीं आने दी।

उन्होंने कहा कि एक बार बाधित हो जाने के बाद अर्थव्यवस्था को नए सिरे से चालू कर पाना काफी मुश्किल हो जाता। उन्होंने कोविड काल में गरीबों को मुफ्त अनाज मुहैया कराए जाने की भी सराहना की।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारत सात प्रतिशत से ऊपर की आर्थिक वृद्धि वाले दशक में प्रवेश करने वाला है। आईएमएफ पहले ही भारत की आर्थिक वृद्धि को लेकर सकारात्मक अनुमान जता चुका है।

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rajasthan Day 2026 Messages: राजस्थान स्थापना दिवस के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes. Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड