देश की खबरें | भड़काऊ भाषण मामले में पूर्व बसपा सांसद और दो सपा विधायक बरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के बलिया की एक स्थानीय अदालत ने चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन और भड़काऊ भाषण देने के आरोप में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पूर्व सांसद बब्बन राजभर और समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व विधायकों सनातन पांडे तथा राम इकबाल सिंह को बुधवार को सुबूतों के अभाव में बरी कर दिया।

बलिया (उप्र), 17 मई उत्तर प्रदेश के बलिया की एक स्थानीय अदालत ने चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन और भड़काऊ भाषण देने के आरोप में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पूर्व सांसद बब्बन राजभर और समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व विधायकों सनातन पांडे तथा राम इकबाल सिंह को बुधवार को सुबूतों के अभाव में बरी कर दिया।

अभियोजन पक्ष के अनुसार दो दिसम्बर 2012 को चुनाव उड़नदस्ते के कार्यपालक दंडाधिकारी शरद कुमार सिंह की शिकायत पर सलेमपुर सीट से पूर्व सांसद बब्बन राजभर तथा सपा के पूर्व विधायकों सनातन पाण्डेय एवं राम इकबाल सिंह के विरूद्ध चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन और भड़काऊ भाषण देने के आरोप में रसड़ा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस ने विवेचना के बाद तीनों के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया था।

विशेष एमपी एमएलए अदालत की न्यायाधीश तपस्या त्रिपाठी की अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद सुबूतों के अभाव में बुधवार को सभी आरोपियों को बरी कर दिया।

सनातन पांडेय और राम इकबाल सिंह चिलकहर निर्वाचन क्षेत्र के विधायक रह चुके हैं।

सनातन पांडेय ने पिछला लोकसभा चुनाव बलिया से सपा के टिकट पर लड़ा था। वह वर्ष 2012 से 2017 के बीच रही अखिलेश यादव सरकार में राज्य मंत्री भी थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी