एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | भाजपा के पूर्व विधायक पास्कल धनारे की मौत, कोविड-19 से थे पीड़ित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व विधायक पास्कल धनारे का सोमवार को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। पार्टी के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | भाजपा के पूर्व विधायक पास्कल धनारे की मौत, कोविड-19 से थे पीड़ित

पालघर, 12 अप्रैल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व विधायक पास्कल धनारे का सोमवार को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। पार्टी के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 49 वर्षीय धनारे कोविड-19 से जूझ रहे थे और इससे पहले उन्हें गुजरात में वापी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

स्थिति बिगड़ने के बाद उन्हें रविवार रात गुजरात से सटे मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सूत्रों ने बताया कि धनारे की सोमवार सुबह मौत हो गई।

उनके परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है।

धनारे महाराष्ट्र में पालघर जिले के धनाऊ से 2014 से 2019 तक विधायक रहे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 12, 2021 09:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).