देश की खबरें | ओडिशा में पूर्व बीजद सांसद जयराम पांगी कांग्रेस में हुए शामिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हाल में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) से नाता तोड़ चुके बीजू जनता दल (बीजद) के पूर्व सांसद जयराम पांगी शनिवार को कांग्रेस में शामिल हो गये और उन्होंने 2024 के लोकसभा एवं ओडिशा विधानसभा चुनावों में सत्तारूढ़ बीजद और विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ लड़ने का निश्चय किया।

भुवनेश्वर, दो दिसंबर हाल में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) से नाता तोड़ चुके बीजू जनता दल (बीजद) के पूर्व सांसद जयराम पांगी शनिवार को कांग्रेस में शामिल हो गये और उन्होंने 2024 के लोकसभा एवं ओडिशा विधानसभा चुनावों में सत्तारूढ़ बीजद और विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ लड़ने का निश्चय किया।

पांगी इस साल जनवरी में हैदराबाद में पूर्व मुख्यमंत्री गिरिधर गमांग के साथ तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की उपस्थिति बीआरए में शामिल हो गये थे।

दक्षिण ओडिशा से प्रमुख आदिवासी नेता पांगी ने कोरापुट से भाजपा के टिकट पर 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ा था लेकिन बाद में उन्होंने भाजपा छोड़ दी थी।

पांगी यहां कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सरत पटनायक एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हो गये।

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं राज्य में कांग्रेस का वैभव बहाल करने के लिए कठिन परिश्रम करूंगा। मैं बीजद और भाजपा की रणनीति जानता हूं। मेरा अनुभव ओडिशा में कांग्रेस को मदद करेगा।

उन्होंने 2009 में बीजद के टिकट पर कोरापुट से लोकसभा चुनाव जीता था। लेकिन वह बाद में बीजद छोड़कर भाजपा में शामिल हो गये थे।

वह कोरापुट में पोट्टांगी निर्वाचनक्षेत्र से चार बार ओडिशा विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\