Women's Asia Cup 2024: PCB ने पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद वसीम को एशिया कप के लिए पाकिस्तान महिला टीम का बनाया कोच, भारत के खिलाफ होगा पहला मैच
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने मध्यक्रम के पूर्व बल्लेबाज और मुख्य चयनकर्ता मुहम्मद वसीम को जुलाई में होने वाले एशिया कप के लिए महिला टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया है.
कराची, 26 जून: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने मध्यक्रम के पूर्व बल्लेबाज और मुख्य चयनकर्ता मुहम्मद वसीम को जुलाई में होने वाले एशिया कप के लिए महिला टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया है. यह भी पढ़ें: PGTI: प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ़ इंडिया के अध्यक्ष चुने गए कपिल देव, एच आर श्रीनिवासन का कार्यकाल हुआ समाप्त
पीसीबी अध्यक्ष के रूप में रमीज राजा के कार्यकाल के दौरान मुख्य चयनकर्ता का पद संभालने वाले वसीम का साथ पूर्व टेस्ट गेंदबाज जुनैद खान और अब्दुल रहमान देंगे जिन्हें क्रमश: गेंदबाजी और सहायक कोच नियुक्त किया गया है.
लगातार खराब प्रदर्शन के कारण लंबे समय के बाद महिला टीम के प्रबंधन में बदलाव किया गया है.
पाकिस्तान को श्रीलंका के दाम्बुला में 19 जुलाई से शुरू होने वाले एशिया कप के लिए भारत के ग्रुप में जगह मिली है. भारत, पाकिस्तान और मेजबान श्रीलंका के अलावा बांग्लादेश, नेपाल, भूटान, मलेशिया और थाईलैंड टूर्नामेंट में चुनौती पेश करेंगे.
महाद्वीपीय प्रतियोगिता से पहले पीसीबी ने बुधवार को कराची में चार दिवसीय अनुकूलन शिविर शुरू किया और चयन समिति अगले सप्ताह अंतिम टीम की घोषणा करेगी. शिविर में हिस्सा ले रहीं
संभावित खिलाड़ी: आलिया रियाज, अनूशा नासिर, आयशा जफर, डायना बेग, दुआ मजीद, इमान फातिमा, फातिमा सना, गुल फिरोजा, हुमना बिलाल, इरम जावेद, महम मंजूर, मुनीबा अली, नजीहा अल्वी, नशरा सुंधू, नतालिया परवेज, निदा डार, ओमैमा सोहेल, कुरतुलैन, रमीन शमीम, सदाफ शमास, सादिया इकबाल, सिदरा अमीन, सईदा अरूब शाह, तस्मिया रुबाब, तुबा हसन, युसरा आमिर, उम्म ए हनी और वहीदा अख्तर.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 26, 2024 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

