एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | बांग्लादेश के पूर्व निर्वाचन चुनाव आयुक्त हबीबुल अवल गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. बांग्लादेश के पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त काजी हबीबुल अवल को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

विदेश की खबरें | बांग्लादेश के पूर्व निर्वाचन चुनाव आयुक्त हबीबुल अवल गिरफ्तार
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

ढाका, 25 जून बांग्लादेश के पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त काजी हबीबुल अवल को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

कुछ दिनों पहले ही अवल के पूर्ववर्ती के. एम. नूरुल हुदा को शेख हसीना शासन के दौरान चुनाव में गड़बड़ी के आरोप में हिरासत में लिया गया था।

ढाका मेट्रोपोलिटन पुलिस के उपायुक्त तालेबुर रहमान ने कहा, ‘‘ पुलिस की खुफिया शाखा (डीबी) ने उन्हें (अवल को) दोपहर करीब दो बजे राजधानी के मोघबाजार इलाके से गिरफ्तार किया।’’

अवल इस सप्ताह गिरफ्तार होने वाले दूसरे पूर्व निर्वाचन आयोग प्रमुख हैं। इससे पहले रविवार रात को नूरुल हुदा को चुनावों में हेराफेरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी से पहले हुदा पर भीड़ ने हमला भी किया था।

अवल ने फरवरी 2022 से सितंबर 2024 तक बांग्लादेश के 13वें मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में कार्य किया। उनके पूर्ववर्ती हुदा ने फरवरी 2017 से फरवरी 2022 तक मुख्य निर्चाचन आयुक्त (सीईसी) के रूप में कार्य किया।

मीडिया में आई खबरों के अनुसार अवल अब पुलिस हिरासत में हैं और उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा तथा उसके बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) द्वारा हुदा सहित 19 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने के बाद ये गिरफ्तारियां की गईं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 25, 2025 10:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).