एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | पूर्व अमेरिकी रैपर डिडी वैश्यावृत्ति से संबंधित अपराध में दोषी करार, अत्यंत गंभीर आरोपों से हुए बरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. डिडी के नाम से मशहूर कॉम्ब्स (55) को मामले पर सुनवाई के तीसरे दिन दोषी पाया गया। उन्हें दस साल तक की जेल की सजा सुनाई जा सकती है।

विदेश की खबरें | पूर्व अमेरिकी रैपर डिडी वैश्यावृत्ति से संबंधित अपराध में दोषी करार, अत्यंत गंभीर आरोपों से हुए बरी
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

डिडी के नाम से मशहूर कॉम्ब्स (55) को मामले पर सुनवाई के तीसरे दिन दोषी पाया गया। उन्हें दस साल तक की जेल की सजा सुनाई जा सकती है।

हालांकि उन्हें उन आरोपों से बरी कर दिया गया है, जिनके तहत उन्हें पूरा जीवन जेल में बिताना पड़ सकता था।

फैसला सुनाए जाने के समय कॉम्ब्स प्रार्थना की मुद्रा में खड़े होकर ‘ज्यूरी’ की ओर देख रहे थे।

कॉम्ब्स को यौन संबंध बनाने के लिए अपनी ‘गर्लफ्रेंड’ और पुरुष यौनकर्मियों को देशभर की यात्रा पर ले जाने का दोषी पाया गया, जो संघीय अधिनियम के तहत घोर अपराध है।

आठ पुरुष और चार महिला न्यायाधीशों की ‘ज्यूरी’ ने हालांकि कॉम्ब्स को धोखाधड़ी के षड्यंत्र और मानव तस्करी के आरोपों से बरी कर दिया।

इस बीच, अमेरिकी जिला न्यायाधीश अरुण सुब्रमण्यन इस बात पर विचार कर रहे हैं कि फैसले के मद्देनजर कॉम्ब्स को जमानत दी जाए या नहीं।

मंगलवार को सुब्रमण्यन ने ज्यूरी को तीसरे दिन भी बंद कमरे में चर्चा जारी रखने का आदेश दिया था, क्योंकि आठ पुरुषों और चार महिलाओं के पैनल ने कहा था कि वे मुख्य मुद्दे - धोखाधड़ी की साजिश - पर आम सहमति तक पहुंचने में असमर्थ हैं।

कॉम्ब्स सितंबर में गिरफ्तारी के बाद से ही सलाखों के पीछे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 02, 2025 11:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).