देश की खबरें | पूर्व आप विधायक नरेश बाल्यान को मकोका मामले में जमानत नहीं मिली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार को मकोका कानून के तहत दर्ज एक मामले में आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक नरेश बाल्यान की जमानत याचिका खारिज कर दी।

नयी दिल्ली, 27 मई दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार को मकोका कानून के तहत दर्ज एक मामले में आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक नरेश बाल्यान की जमानत याचिका खारिज कर दी।

विशेष न्यायाधीश दिग्विजय सिंह ने आवेदन को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि राहत देने के लिए पर्याप्त आधार नहीं है।

इस मामले में बाल्यान द्वारा दायर की गई यह दूसरी जमानत याचिका थी। उन्हें जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अदालत में पेश किया गया।

दिल्ली पुलिस ने एक मई को इस मामले में बाल्यान के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया था।

चार आरोपियों - साहिल उर्फ ​​पोली, विजय उर्फ ​​कालू, ज्योति प्रकाश उर्फ ​​बाबा और बाल्यान के खिलाफ महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) की कठोर धाराओं के तहत पूरक आरोपपत्र दायर किया गया।

सभी आरोपियों को गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ ​​नंदू द्वारा कथित रूप से संचालित एक संगठित अपराध सिंडिकेट से संबंधित मामले में गिरफ्तार किया गया था।

बाल्यान को पिछले साल 4 दिसंबर को मामले में गिरफ्तार किया गया था, जबकि एक अदालत ने उन्हें जबरन वसूली के एक मामले में जमानत दे दी थी।

इस मामले में अदालत ने 15 जनवरी को उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया था।

दिल्ली पुलिस ने कहा था कि मामले की जांच महत्वपूर्ण चरण में है और अगर आरोपी को जमानत दी गई तो जांच में बाधा उत्पन्न होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट