देश की खबरें | गाजियाबाद में चल रही रंगाई की अवैध इकाइयों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पैनल का गठन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने गाजियाबाद में कथित रूप से नियमों का उल्लंघन करके चलायी जा रही रंगाई इकाइयों के बारे में तथ्यों की पुष्टि करने और सुधारात्मक कार्रवाई करने के लिए एक पैनल का गठन किया है।

नयी दिल्ली, 16 अप्रैल राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने गाजियाबाद में कथित रूप से नियमों का उल्लंघन करके चलायी जा रही रंगाई इकाइयों के बारे में तथ्यों की पुष्टि करने और सुधारात्मक कार्रवाई करने के लिए एक पैनल का गठन किया है।

एनजीटी एक याचिका पर सुनवाई कर रही थी जिसमें दावा किया गया है कि गाजियाबाद जिले के लोनी इलाके में रूप नगर, आर्य नगर और ट्रॉनिका सिटी में रंगाई का काम करने वाली 19 इकाइयां नियमों का उल्लंघन करके चलाई जा रही हैं।

एनजीटी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति ए. के.गोयल की पीठ ने कहा, ‘‘चूंकि यह बताया गया है कि इन इकाइयों में पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करके संचालित होने दिया जा रहा है, ऐसे में हमें तथ्यों का सत्यापन करने और सुधारात्मक कार्रवाई करने के लिए केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और गाजियाबाद के जिलाधिकारी की एक संयुक्त समिति गठित कर रहे हैं।’’

एनजीटी ने कहा कि राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (राज्य पीसीबी) समन्वय और सहयोग के लिए नोडल एजेंसी होगी।

मामले में अब अगली जुलाई 17 जुलाई को होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान