देश की खबरें | ’इन-स्पेस’ का गठन अंतरिक्ष क्षेत्र में बड़े सुधारों को गति देगा :राष्ट्रपति

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को कहा कि ‘भारतीय राष्‍ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन एवं प्राधिकरण केंद्र’ (इन-स्‍पेस) का गठन अंतरिक्ष क्षेत्र में बड़े सुधारों को गति प्रदान करेगा।

नयी दिल्ली, 29 जनवरी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को कहा कि ‘भारतीय राष्‍ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन एवं प्राधिकरण केंद्र’ (इन-स्‍पेस) का गठन अंतरिक्ष क्षेत्र में बड़े सुधारों को गति प्रदान करेगा।

संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने यह भी कहा, ‘‘आज हमें गर्व है कि इसरो के वैज्ञानिक चंद्रयान-3, गगनयान, और लघु उपग्रह प्रक्षेपण यान जैसे महत्वपूर्ण अभियानों पर काम कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय राष्‍ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन एवं प्राधिकरण केंद्र (इन-स्‍पेस) का गठन अंतरिक्ष क्षेत्र में बड़े सुधारों को गति प्रदान करेगा।’’

निजी क्षेत्र की अंतरिक्ष संबंधी गतिविधियों को अनुमति देने और उन्हें विनियमित करने के लिहाज से स्वतंत्र फैसले लेने के लिए अंतरिक्ष विभाग के तहत इन-स्पेस का गठन किया गया है।

राष्ट्रपति ने कहा कि परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भी देश तेज़ी से आत्मनिर्भरता की तरफ बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि कुछ महीने पहले गुजरात के काकरापार में देश के पहले स्वदेशी दाबानुकूलित भारी जल संयंत्र का सफल परीक्षण किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\