जरुरी जानकारी | विदेशी मुद्रा भंडार 1.774 अरब डॉलर घटकर 595.954 अरब डॉलर रहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत का विदेशी मुद्रा भंडार छह मई को समाप्त सप्ताह में 1.774 अरब डॉलर घटकर 595.954 अरब डॉलर रह गया जिसका मुख्य कारण परिसंपत्ति आस्तियों में गिरावट आना है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को अपने आंकड़ों में यह जानकारी दी।

मुंबई, 13 मई भारत का विदेशी मुद्रा भंडार छह मई को समाप्त सप्ताह में 1.774 अरब डॉलर घटकर 595.954 अरब डॉलर रह गया जिसका मुख्य कारण परिसंपत्ति आस्तियों में गिरावट आना है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को अपने आंकड़ों में यह जानकारी दी।

इससे पूर्व के सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 2.695 अरब डॉलर घटकर 597.728 अरब डॉलर रह गया था।

ऐसे समय में जब विदेशी निवेशकों द्वारा भारी धन निकासी के कारण रुपया दबाव में है, रिजर्व बैंक रुपये के बचाव के लिए सभी बाजारों में कथित तौर पर दखल दे रहा है। मार्च 2022 तक छह महीनों में विदेशी मुद्रा भंडार 28.05 अरब डॉलर गिर चुका था।

आरबीआई के शुक्रवार को जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां (एफसीए) घटने की वजह से आई जो कुल मुद्रा भंडार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। आंकड़ों के अनुसार एफसीए 1.968 अरब डॉलर घटकर 530.855 अरब डॉलर रह गया।

डॉलर में अभिव्यक्त विदेशी मुद्रा भंडार में रखे जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं में मूल्यवृद्धि अथवा मूल्यह्रास के प्रभावों को शामिल किया जाता है।

आंकड़ों के अनुसार, आलोच्य सप्ताह में स्वर्ण भंडार का मूल्य भी 13.5 करोड़ डॉलर बढ़कर 41.739 अरब डॉलर हो गया।

समीक्षाधीन सप्ताह में, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास जमा विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) सात करोड़ डॉलर बढ़कर 18.370 अरब डॉलर हो गया। आईएमएफ में रखे देश का मुद्रा भंडार 1.1 करोड़ डॉलर घटकर 4.99 अरब डॉलर रह गया।

राजेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\