जरुरी जानकारी | विदेशी मुद्रा भंडार 90.8 लाख डॉलर घटकर 640.1 अरब डॉलर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश का विदेशी मुद्रा भंडार 22 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में 90.8 लाख डॉलर घटकर 640.1 अरब डॉलर रह गया। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को अपने ताजा आंकड़ों में यह जानकारी दी।
मुंबई, 29 अक्टूबर देश का विदेशी मुद्रा भंडार 22 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में 90.8 लाख डॉलर घटकर 640.1 अरब डॉलर रह गया। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को अपने ताजा आंकड़ों में यह जानकारी दी।
इससे पिछले 15 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में विदेशीमुद्रा भंडार 1.492 अरब डॉलर बढ़कर 641.008 अरब डॉलर हो गया था। इससे पूर्व तीन सितंबर 2021 को समाप्त सप्ताह में विदेशीमुद्रा भंडार 642.453 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था।
आरबीआई के शुक्रवार को जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार 22 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में यह गिरावट मुख्य रूप से विदेशीमुद्रा आस्तियों (एफसीए) और स्वर्ण भंडार के घटने की वजह से हुई जो कुल मुद्राभंडार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।
रिजर्व बैंक ने कहा कि आलोच्य सप्ताह में भारत की विदेशीमुद्रा आस्तियां (एफसीए) 85.3 करोड़ डॉलर घटकर 577.098 अरब डॉलर रह गई। डॉलर में बताई जाने वाली विदेशी मुद्रा संपत्ति में विदेशी मुद्रा भंडार में रखी यूरो, पाउंड और येन जैसी दूसरी विदेशी मुद्राओं के मूल्य में वृद्धि या कमी का प्रभाव भी शामिल है।
समीक्षाधीन सप्ताह में स्वर्ण आरक्षित भंडार 13.8 करोड़ डॉलर घटकर 38.441 अरब डॉलर रह गया।
रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष में देश का विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 7.4 करोड़ डॉलर बढ़कर 19.321 अरब डॉलर हो गया। आईएमएफ में देश का आरक्षित विदेशीमुद्रा भंडार एक करोड़ डॉलर बढ़कर 5.240 अरब डॉलर हो गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 29, 2021 09:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

