देश की खबरें | दौसा में वन कर्मियों ने चार लोगों को घायल करने वाले बाघ को बेहोश करके पकड़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वन विभाग के एक दल ने अलवर जिले के सरिस्का बाघ अभयारण्य से दौसा जिले की सीमा में घुसकर तीन लोगों को घायल करने वाले बाघ (एसटी-2402) को शुक्रवार को बेहोश कर पकड़ लिया।

जयपुर, तीन जनवरी वन विभाग के एक दल ने अलवर जिले के सरिस्का बाघ अभयारण्य से दौसा जिले की सीमा में घुसकर तीन लोगों को घायल करने वाले बाघ (एसटी-2402) को शुक्रवार को बेहोश कर पकड़ लिया।

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, बृहस्पतिवार देर रात बाघ की लोकेशन के आधार पर अलवर जिले के रैणी में बाघ का पता चला। एक फार्म हाउस के मालिक ने वन विभाग की टीम को उसके रसोई घर में बाघ के होने की सूचना दी।

वन विभाग का दल शुक्रवार सुबह फार्म हाउस पहुंचा और बाघ को बेहोश कर पकड़ लिया।

जिला वन अधिकारी अभिमन्यु सहारण ने बताया कि सरिस्का और रणथंभौर की दो टीम ने बाघ को बेहोश कर पकड़़ने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने बताया कि फार्म हाउस का रसोईघर खुला था।

उन्होंने बताया कि बाघ को जिप्सी में सरिस्का लाया गया है। अब उसे कुछ समय तक निगरानी में रखा जाएगा। इसके बाद तय किया जाएगा कि उसे वापस जंगल में कब छोड़ा जाए।

बाघ एक जनवरी को सरिस्का से दौसा जिले के महुखुर्द गांव में चला गया था, जहां उसने पहले तीन लोगों पर हमला किया, इसके बाद उसने बेहोश करने की कोशिश कर रहे दो वनकर्मियों के वाहन पर हमला करके कांच को तोड़ दिया। इस हमले में वनकर्मी बाल-बाल बच गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\