विदेश की खबरें | जंगल की आग ने ग्रीनविले में मचाई तबाही, अनेक घर जलकर खाक हुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. बुधवार को वनाग्नि तेज हवाओं के कारण ग्रीनविले में उत्तरी सिएरा नेवादा कम्युनिटी में फैल गई थी। एक गैस स्टेशन, गिरजाघर, होटल, संग्रहालय, बार सहित शहर के कई अन्य प्रमुख स्थल इसकी चपेट में आ गए। यहां लकड़ी की कुछ इमारतें 100 साल से अधिक पुरानी थीं।

बुधवार को वनाग्नि तेज हवाओं के कारण ग्रीनविले में उत्तरी सिएरा नेवादा कम्युनिटी में फैल गई थी। एक गैस स्टेशन, गिरजाघर, होटल, संग्रहालय, बार सहित शहर के कई अन्य प्रमुख स्थल इसकी चपेट में आ गए। यहां लकड़ी की कुछ इमारतें 100 साल से अधिक पुरानी थीं।

प्लुमास काउंटी के पर्यवेक्षक केविन गॉस ने फेसबुक पर पर लिखा, ‘‘ आग ने पूरे शहर को खाक कर दिया है। हमारी ऐतिहासिक इमारतें, परिवारों के घर, छोटे व्यवसायिक प्रतिष्ठान और हमारे बच्चों के स्कूल जलकर खाक हो गए हैं।’’

प्लुमास काउंटी के शेरिफ टॉम जॉन्सो ने कहा कि 100 से अधिक घर नष्ट हो गए हैं, साथ ही व्यवसायिक प्रतिष्ठान भी। उन्होंने कहा, ‘‘ वहां जो भी हुआ है, उससे मुझे बहुत तकलीफ हो रही है।’’

अमेरिकी कांग्रेस के सांसद एवं क्षेत्र के प्रतिनिधि डग लामाल्फा ने कहा, ‘‘ हमने आज रात ग्रीनविले को खो दिया। कुछ कहने के लिए शब्द नहीं हैं’’

उत्तरी और पश्चिमी क्षेत्र की ओर बुधवार को आग फैलने के बाद प्लुमास काउंटी के शेरिफ ने इलाके के लोगों के लिए ऑनलाइन एक चेतावनी जारी की थी। यहां करीब 800 लोग रहते हैं। उन्होंने कहा था, ‘‘ आप बेहद खतरे में हैं, जितनी जल्दी हो सके यहां से निकलें।’’

आग के कारण अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Key Players To Watch Out: आज दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

लाड़की बहन योजना: eKYC पूरा न होने से लाखों महिलाएं सूची से बाहर, क्या सरकार देगी सुधार का एक और मौका?

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी