देश की खबरें | कर्नाटक के जंगलों में लापता तकनीकी विशेषज्ञ को वन विभाग ने ढूंढ निकाला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में स्थानीय लोगों की एक टीम और वन विभाग के कर्मियों ने, ट्रेकिंग के दौरान जंगल में लापता हुए 25 वर्षीय एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को खोज निकाला है।

मंगलुरु, 30 मई कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में स्थानीय लोगों की एक टीम और वन विभाग के कर्मियों ने, ट्रेकिंग के दौरान जंगल में लापता हुए 25 वर्षीय एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को खोज निकाला है।

पुलिस ने बताया कि महाराष्ट्र के नागपुर के रहने वाले एक तकनीकी विशेषज्ञ परेश किशनलाल अग्रवाल रविवार को दक्षिण कन्नड़ जिले के बेलथांगडी तालुक में चारमाडी के जंगलों में ट्रेकिंग के दौरान लापता हो गए थे। वह बेंगलुरु में काम करते हैं।

उन्होंने बताया कि मूडीगेरे तालुक की रानी जरी से ट्रैकिंग कर रहे अग्रवाल रविवार की शाम बंडाजे जल प्रपात पहुंचे और सूर्यास्त के बाद वह रास्ता भटक गये।

पुलिस ने बताया कि लापता होने के बाद अग्रवाल ने बेंगलुरु में अपने एक सहकर्मी को अपनी लोकेशन भेजी जिसने पुलिस नियंत्रण कक्ष को फोन कर इसकी सूचना दी।

उन्होंने बताया कि बाद में अग्रवाल के लापता होने की सूचना चारमाडी में स्थानीय व्हाट्सएप समूहों में साझा की गई।

सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम, वन विभाग के कर्मचारी और स्थानीय युवक अग्रवाल की तलाश में निकल पड़े। तलाशी अभियान रविवार को शाम पांच बजे शुरू हुआ और आधी रात के करीब बंडाजे नदी के पास अग्रवाल का पता चला।

पुलिस ने बताया कि रास्ता भटकने और भूख तथा थकान से बेहाल अग्रवाल को बचाव दल ने भोजन और पानी दिया। प्राथमिक उपचार के बाद सोमवार तड़के अग्रवाल को बेलथांगडी पुलिस थाने लाया गया।

उन्होंने बताया कि बाद में अग्रवाल को उस रिसॉर्ट में लाया गया, जहां उन्होंने किराए पर कमरा लिया था। पुलिस ने अग्रवाल के माता-पिता को भी इसकी सूचना दे दी।

पुलिस ने बताया कि बचाव दल के सदस्यों को उसे खोजने के लिए घने जंगलों में 10 किलोमीटर से अधिक पैदल चलना पड़ा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

Virat Kohli vs Jasprit Bumrah In IPL: आईपीएल में विराट कोहली को इतनी बार पवेलियन भेज चुके हैं जसप्रीत बुमराह, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज का पूरा रिकॉर्ड

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\