विदेश की खबरें | विदेश सचिव श्रृंगला की रूस के राजनयिकों के साथ ‘सार्थक बैठकें’ हुईं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने बुधवार को रूस के राजनयिकों के साथ द्विपक्षीय संबंधों और पारस्परिक हित के क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों को लेकर ‘‘सार्थक बैठकें’’ कीं।

मॉस्को, 17 फरवरी विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने बुधवार को रूस के राजनयिकों के साथ द्विपक्षीय संबंधों और पारस्परिक हित के क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों को लेकर ‘‘सार्थक बैठकें’’ कीं।

इस दौरान दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय विशेष रणनीतिक भागीदारी को आगे और मजबूत करने पर चर्चा की।

इस साल अपनी पहली विदेश यात्रा पर यहां पहुंचे श्रृंगला ने रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लैवरोव से मुलाकात की और उन्हें विदेश मंत्री एस जयशंकर की ओर से शुभकामनाएं दीं।

भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया, ‘‘उन्होंने भारत और रूस के बीच विशेष रणनीतिक भागीदारी तथा इसे आगे और मजबूत करने के तरीकों पर व्यापक चर्चा की।’’

बाद में, एक कार्यक्रम में श्रृंगला ने कहा कि रूसी नेतृत्व के साथ उनकी ‘‘सार्थक’’ चर्चा हुई।

इससे पहले, आज श्रृंगला ने रूस के उप विदेश मंत्री इगोर मोर्गुलोव के साथ द्विपक्षीय संबंधों, बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग और पारस्परिक हित के क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों को लेकर ‘‘शानदार चर्चा’’ की।

श्रृंगला और मोर्गुलोव ने वार्षिक द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन सहित आगामी उच्चस्तरीय बैठकों की तैयारियों की समीक्षा भी की।

मॉस्को स्थित भारतीय दूतावास ने एक ट्वीट में कहा कि बैठक के दौरान विदेश सचिव श्रृंगला ने रूस के उप विदेश मंत्री मोर्गुलोव के साथ द्विपक्षीय संबंधों, बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग और पारस्परिक हित के क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों को लेकर ‘‘शानदार चर्चा’’ की।

दूतावास ने ट्वीट किया, ‘‘भारत एवं रूस के बीच मजबूत संबंधों को विदेश कार्यालय चर्चा के दौरान और अधिक मजबूती मिली जहां पारस्परिक हित के अन्य क्षेत्रों के साथ बहुआयामी संबंधों के सभी पहलुओं पर चर्चा हुई।’’

श्रृंगला के दो दिवसीय आधिकारिक दौरे से भारत और रूस के बीच विशेष रणनीतिक भागीदारी को गति मिलने तथा क्षेत्रीय एवं वैश्विक महत्व के प्रासंगिक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान होने की उम्मीद है।

इससे पहले, श्रृंगला ने टि्वटर पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा, ‘‘मैं यहां खूबसूरत मॉस्को शहर आकर प्रसन्न हूं। नए साल में भारत से बाहर यह मेरी पहली यात्रा है। कोविड के समय मेरी यह यात्रा इस बात का संकेत है कि हम रूस के साथ अपने संबंधों को कितना महत्व देते हैं।’’

श्रृंगला ने कहा कि वह शिक्षाविदों और मीडिया के लोगों से भी मिलेंगे तथा रूस की संस्कृति की अनुभूति करेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘कुल मिलाकर मेरा मानना है कि हम यह देखने के लिए सही राह पर हैं कि पहले से ही जोशपूर्ण संबंधों, भारत-रूस के बीच अत्यंत मजबूत रणनीतिक भागीदारी को हम किस तरह और आगे बढ़ा सकते हैं। धन्यवाद।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\