विदेश की खबरें | विदेश सचिव मिसरी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री रामगुलाम से मुलाकात की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने मंगलवार को मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम से मुलाकात की और दोनों पक्षों ने नई सरकार की उभरती प्राथमिकताओं के अनुरूप रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
पोर्ट लुईस, एक जुलाई विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने मंगलवार को मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम से मुलाकात की और दोनों पक्षों ने नई सरकार की उभरती प्राथमिकताओं के अनुरूप रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
आधिकारिक यात्रा पर मॉरीशस पहुंचे मिसरी ने रामगुलाम के साथ गहन क्षेत्रीय सहयोग के ब्लूप्रिंट के रूप में ‘विजन महाभारत’ पर भी चर्चा की।
मॉरीशस में भारतीय उच्चायोग ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा “ अपनी बैठक के दौरान, उन्होंने भारत और मॉरीशस के बीच गहरे और विशेष संबंधों की पुष्टि की और नई सरकार की उभरती प्राथमिकताओं के अनुरूप रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की।”
उच्चायोग ने कहा, " इस दौरान प्रधानमंत्री रामगुलाम की आगामी भारत यात्रा की तैयारियों पर भी चर्चा की गई।"
विदेश मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि अपनी मुलाकात में मिसरी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से प्रधानमंत्री रामगुलाम को भारत आने का निमंत्रण दोहराया।
मिसरी ने मॉरीशस के विदेश, क्षेत्रीय एकीकरण और अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंत्री धनंजय रामफुल से भी मुलाकात की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2025 11:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

