विदेश की खबरें | विदेशी पर्यवेक्षकों ने बांग्लादेश चुनाव को स्वतंत्र और निष्पक्ष बताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका, कनाडा, रूस, इस्लामिक सहयोग संगठन(ओआईसी) और अरब की संसद सहित विदेशी पर्यवेक्षकों ने बांग्लादेश में हाल ही में संपन्न आम चुनावों को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण करार दिया है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

ढाका, आठ जनवरी अमेरिका, कनाडा, रूस, इस्लामिक सहयोग संगठन(ओआईसी) और अरब की संसद सहित विदेशी पर्यवेक्षकों ने बांग्लादेश में हाल ही में संपन्न आम चुनावों को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण करार दिया है।

पर्यवेक्षकों ने बांग्लादेश में चुनाव प्रक्रिया की प्रशंसा की। हालांकि उनमें से एक ने कार्यवाहक सरकार के अधीन चुनाव कराए जाने को लोकतंत्र विरोधी बताया। मुख्य विपक्षी दल बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने एक स्वतंत्र कार्यवाहक सरकार के मातहत चुनाव कराने की मांग की थी लेकिन सरकार ने इस मांग को खारिज कर दिया। इसके बाद बीएनपी ने चुनाव के बहिष्कार का फैसला किया था।

एक ऑस्ट्रेलियाई पर्यवेक्षक शौकत मोसेलमाने ने कहा, ‘‘चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष और स्वतंत्र रही। यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे और पारदर्शी प्रक्रिया के साथ सारा काम किया गया।’’

सरकारी समाचार एजेंसी ‘बीएसएस’ ने पूर्व अमेरिकी कांग्रेस सदस्य जिम बेट्स के हवाले से कहा, ‘‘मेरा मानना है कि चुनाव बेहद शांतिपूर्ण, स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से हुये।’’

विपक्ष के बहिष्कार के बीच सरकार ने चुनावों का निरीक्षण करने के लिए भारत और अन्य बहुपक्षीय संगठनों से बड़ी संख्या में विदेशी पर्यवेक्षकों को आमंत्रित किया था।

पर्यवेक्षकों ने ढाका और उसके आसपास के जिलों के साथ-साथ विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा भी किया।

‘अमेरिकन ग्लोबल स्ट्रेटेजीज’ के सीईओ अलेक्जेंडर बी ग्रे ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, ‘‘मैंने खुद मौके पर जाकर देखा कि चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष और पेशेवर तरीके से अंजाम दिया गया। इससे मतदाताओं, मतदान कर्मचारियों और अन्य लोगों में भी खासा उत्साह था।’’

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने लगातार चौथी बार आम चुनाव में जीत हासिल की है और उनकी पार्टी अवामी लीग ने 300 सीट वाली संसद में 223 सीट जीत ली हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट