देश की खबरें | विदेश मंत्रालय ने आठ ब्राजीली फुटबॉलरों को आईएसएल में भाग लेने की अनुमति दी
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 26 सितंबर कोविड-19 महामारी के बीच नौ विदेशी फुटबॉलर - आठ ब्राजील से और एक फिजी से - इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में भाग लेने के लिये भारत आने को तैयार हैं।

विदेश मंत्रालय (एमईए) ने 10 विदेशियों - नौ खिलाड़ी और एक कोचिंग स्टाफ - को गोवा में आईएसएल शुरू होने से पहले अपने संबंधित क्लबों से जुडने की अनुमति प्रदान कर दी है।

यह भी पढ़े | JP Nadda New Team: जेपी नड्डा की न्यू टीम में UP का दबदबा, सदस्य रेखा वर्मा, राजेश अग्रवाल समेत 11 लोगों को मिली जगह.

इस तरह से ये महामारी के बीच भारत में पहुंचने वाले पहले विदेशी पेशेवर खिलाड़ी होंगे। फुटबॉल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट लिमिटेड द्वारा आयोजित आईएसएल का अगला चरण नवंबर में गोवा में तीन स्थलों पर खेला जायेगा।

पता चला है कि उन्हें अपनी सरकार से भी भारत की यात्रा करने के लिये मंजूरी मिल गयी है।

यह भी पढ़े | CM Uddhav Thackeray On Maharashtra Corona: सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा- लोगों के काम पर लौटने से कोरोना संक्रमण का दूसरा दौर शुरू होने की आशंका.

ओडिशा एफसी के मार्सेलिन्हो, डिएगो मौरिसियो और रोजेरियो रामोस (गोलकीपिंग कोच) के साथ बेंगलुरू एफसी और चेन्नईयिन एफसी के दो दो और हैदराबाद एफसी और जमशेदपुर एफसी का एक एक खिलाड़ी अगले महीने के शुरू में ब्राजील से रवाना होकर लंदन से गोवा पहुंच जायेंगे। यह ब्रिटेन में भारत के ‘एयर बबल’ बदौलत ही हो पायेगा।

इसकी जानकारी रखने वाले करीबी सूत्र ने पीटीआई से कहा कि भारत सरकार से जरूरी मंजूरी मिलने के बाद ब्राजील दल पहले ब्रिटेन जायेगा और भारत के लिये रवाना होने से पहले पृथकवास में रहेगा। ये सभी आईएसएल द्वारा बनायी गयी मानक परिचालन प्रक्रिया का सख्ती से पालन करेंगे।

इसी तरह एटीके मोहन बागान के रॉय कृष्णा फिजी से रवाना हो चुके हैं और वह न्यूजीलैंड में दो हफ्ते के पृथकवास में रहेंगे जिसके बाद उन्हें भारत पहुंचने से पहले तीन बार कोविड-19 जांच में नेगेटिव आना होगा।

गोवा पहुंचने के बाद सभी विदेशी खिलाड़ियों को 12 दिन के अंदर पांच कोविड-19 परीक्षण कराने होंगे जिसके बाद वे आईएसएल ‘बायो बबल’ में प्रवेश कर पायेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)