देश की खबरें | चीन पर विदेश मंत्री जयशंकर का बयान उसे ‘क्लीन चिट’ देने के समान: कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने चीन के अतिक्रमण के मुद्दे पर नरेन्द्र मोदी सरकार पर शनिवार को निशाना साधा और कहा कि विदेश मंत्री एस. जयशंकर की यह कथित टिप्पणी पड़ोसी देश को एक और खुली छूट देने के समान है कि ‘‘चीन ने हमारी किसी भी जमीन पर कब्जा नहीं किया है’’।

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल कांग्रेस ने चीन के अतिक्रमण के मुद्दे पर नरेन्द्र मोदी सरकार पर शनिवार को निशाना साधा और कहा कि विदेश मंत्री एस. जयशंकर की यह कथित टिप्पणी पड़ोसी देश को एक और खुली छूट देने के समान है कि ‘‘चीन ने हमारी किसी भी जमीन पर कब्जा नहीं किया है’’।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, ‘‘विदेश मंत्री का यह बयान कि ‘चीन ने हमारी किसी जमीन पर कब्जा नहीं किया है’ गलवान के बाद, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चीन को दी गई ‘क्लीन चिट’ की हू-ब-हू नकल है, जहां हमारे 20 बहादुर सैनिकों ने भारत माता के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया था।’’

खरगे ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘ ‘लाल आंख’ पर ‘56 इंच’ लंबे चीनी ब्लिंकर पहने हुए, मोदी सरकार ने एक हफ्ते में दो बार चीनियों को राहत देकर, देश की संप्रभुता को ठेस पहुंचाने का काम किया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पहले तो मोदी जी के विदेशी प्रेस को दिए साक्षात्कार में ऐसा हुआ जहां वह वैश्विक स्तर पर भारत का पक्ष मजबूती से नहीं रख पाए। अब, उनके विदेश मंत्री विस्तारवादी चीन को एक और क्लीन चिट दे रहे हैं।’’

खरगे ने कहा, ‘‘पिछले चार साल से भारत की जनता और विपक्ष आपसे संसद में और सार्वजनिक चर्चा में चीन द्वारा हमारी सीमाओं के पास बार-बार किए जा रहे अतिक्रमण, अवैध कब्जे और सैन्य बुनियादी ढांचे के निर्माण के बारे में विश्वास में लेने के लिए कह रहे हैं, लेकिन आपने हमें विश्वास में लेने की जहमत नहीं उठाई।’’

उन्होंने कहा कि चीन के साथ 19 दौर की द्विपक्षीय वार्ता किस लिए हुई? उन्होंने कहा, ‘‘क्या इसका उद्देश्य भारत में चीनी सामानों का आयात बढ़ाना था? या चीनी निदेशकों वाली 3000 कंपनियों से पीएमकेयर निधि लेनी थी?’’

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘2020 से पहले की यथास्थिति क्यों नहीं लौटी? भारत को अभी भी देपसांग के मैदानी क्षेत्र, डेमचोक नाला और हॉट स्प्रिंग्स तथा गोगरा पोस्ट में कई गश्ती बिंदुओं तक पहुंच से क्यों वंचित रखा गया है?’’

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘मोदी की चीनी गारंटी 2.0। भारत की जमीन पर कब्जा करने के लिए, चीन को “डबल क्लीन चिट” देकर राष्ट्रीय सुरक्षा और भारत की अखंडता एवं संप्रभुता को खतरे में डालने की ये बेहद गंभीर कहानी है।’’

काग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक बयान में कहा कि ‘‘मोदी सरकार भारत के खिलाफ आक्रामकता के लिए चीन को छूट देती रही है।’’

उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री द्वारा 19 जून, 2020 को सार्वजनिक रूप से ‘क्लीन चिट’ दिए जाने और केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा नौ अप्रैल, 2024 को ‘क्लीन चिट’ दिए जाने के बाद तीसरी ‘क्लीन चिट’ जयशंकर ने दी है।

रमेश ने कहा कि विदेश मंत्री का हाल में दिया गया यह बयान कि ‘‘चीन ने हमारी किसी भी जमीन पर कब्जा नहीं किया है’’ उत्तरी सीमा को लेकर भारत के रुख के लिए एक ‘नए झटके’ की तरह है।’’

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने भी कहा था कि ‘‘किसी ने भी भारतीय क्षेत्र में प्रवेश नहीं किया है और हमारे क्षेत्र में कोई नहीं है।’’

रमेश ने कहा, ‘‘ये सभी बयान गलवान में हमारे शहीद सैनिकों का अपमान हैं, बल्कि ये हजारों वर्ग किलोमीटर भूमि पर चीनी दावों को वैध ठहराते हैं, जहां तक मई 2020 तक भारतीय सैनिकों की पहुंच थी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड