विदेश की खबरें | विदेश मंत्री जयशंकर हिंद महासागर सम्मेलन में हिस्सा लेने ढाका पहुंचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ‘हिंद महासागर सम्मेलन’ के छठे संस्करण में भाग लेने के लिए बृहस्पतिवार को बांग्लादेश पहुंचे। सम्मेलन के दौरान क्षेत्रीय सहयोग की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

ढाका, 11 मई विदेश मंत्री एस. जयशंकर ‘हिंद महासागर सम्मेलन’ के छठे संस्करण में भाग लेने के लिए बृहस्पतिवार को बांग्लादेश पहुंचे। सम्मेलन के दौरान क्षेत्रीय सहयोग की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

इंडिया फाउंडेशन ने बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय के सहयोग से सम्मेलन के छठे संस्करण का आयोजन किया है, जिसकी थीम ‘‘शांति, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य के लिए साझेदारी’’ है।

बांग्लादेश के विदेश कार्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि विदेश राज्य मंत्री मोहम्मद शहरयार आलम ने जयशंकर के आगमन पर उनका स्वागत किया।

बारह मई से शुरू होने वाले दो दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना करेंगी जबकि जयशंकर उद्घाटन समारोह में मुख्य संबोधन देंगे।

विदेश मंत्री जयशंकर ने बांग्लादेश की राजधानी पहुंचने के बाद ट्वीट किया, ‘‘ढाका पहुंच गया। गर्मजोशी से स्वागत के लिए बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री मोहम्मद शहरयार आलम का आभार।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हिंद महासागर सम्मेलन में दुनिया भर के सहयोगियों और दोस्तों से मिलने के लिए उत्सुक हूं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\