एजेंसी न्यूज

विदेश मंत्री जयशंकर ने सिंगापुर के गृह मंत्री के साथ द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सिंगापुर के गृह और कानून मंत्री के. षणमुगम से शनिवार को मुलाकात की और उनके साथ क्षेत्रीय एवं वैश्विक घटनाक्रम और द्विपक्षीय संबंधों को अधिक मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की. जयशंकर दक्षिण पूर्व एशिया की अपनी दो देशों की यात्रा के दूसरे चरण में सिंगापुर पहुंचे.

विदेश मंत्री जयशंकर ने सिंगापुर के गृह मंत्री के साथ द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की
Dr. S. Jaishankar s (Photo Credit: ANI)

सिंगापुर, 21 अक्टूबर : विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सिंगापुर के गृह और कानून मंत्री के. षणमुगम से शनिवार को मुलाकात की और उनके साथ क्षेत्रीय एवं वैश्विक घटनाक्रम और द्विपक्षीय संबंधों को अधिक मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की. जयशंकर दक्षिण पूर्व एशिया की अपनी दो देशों की यात्रा के दूसरे चरण में सिंगापुर पहुंचे. वह वियतनाम की चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा के बाद यहां आये हैं.

जयशंकर ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ''आज, गृह और कानून मंत्री के. षणमुगम से मिलकर खुशी हुई. हमारे द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के बारे में विचारों का आदान-प्रदान किया गया. इस बीच क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा हुई.'' विदेश मंत्री की षणमुगम के साथ मुलाकात सिंगापुर के उनके समकक्ष विवियन बालकृष्णन, उप प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग, व्यापार एवं उद्योग मंत्री गैन किम योंग और वरिष्ठ मंत्री टेयो ची हीन से मुलाकात के एक दिन बाद हुई. यह भी पढ़ें : जीओसीएल को कोल इंडिया से मिला 766 करोड़ रुपये का ऑर्डर

जयशंकर ने बृहस्पतिवार को सिंगापुर के रक्षा मंत्री एनजी इंग हेन से बातचीत की और यहां भारत के आसियान तथा पूर्वी एशिया के राजदूतों के क्षेत्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता की.सिंगापुर के विदेश मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान में कहा था कि जयशंकर की यात्रा सिंगापुर और भारत के बीच घनिष्ठ और दीर्घकालिक संबंधों की पुष्टि करती है जो रणनीतिक विश्वास की मजबूत नींव पर बने हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 21, 2023 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).