जरुरी जानकारी | विदेश मंत्री जयशंकर ने सिंगापुर के उद्योग मंत्री के साथ सहयोग के नए क्षेत्रों पर की चर्चा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार को सिंगापुर के व्यापार एवं उद्योग मंत्री गान किम योंग से मुलाकात की और दीर्घकालिक प्रभाव वाले द्विपक्षीय सहयोग के नए क्षेत्रों पर चर्चा की।
सिंगापुर, 20 अक्टूबर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार को सिंगापुर के व्यापार एवं उद्योग मंत्री गान किम योंग से मुलाकात की और दीर्घकालिक प्रभाव वाले द्विपक्षीय सहयोग के नए क्षेत्रों पर चर्चा की।
जयशंकर दक्षिण पूर्व एशिया के दो देशों की अपनी यात्रा के दूसरे चरण में यहां पहुंचे हैं। वह सिंगापुर के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति थर्मन षणमुगरत्नम और अन्य वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात करेंगे और द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा करेंगे तथा साझेदारी बढ़ाने के अवसर तलाशेंगे।
जयशंकर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘ आज (शुक्रवार) सुबह व्यापार एवं उद्योग मंत्री गान किम योंग से मिलकर अच्छा लगा। हमने दीर्घकालिक प्रभाव वाले सहयोग के नए क्षेत्रों पर चर्चा की।’’
उन्होंने कहा कि वह भारत-सिंगापुर मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन (आईएसएमआर) में इन विचारों को आगे बढ़ाने को उत्सुक हैं।
जयशंकर अपनी दो देशों की आधिकारिक यात्रा के अंतिम चरण में वियतनाम से सिंगापुर पहुंचे हैं।
जयशंकर ने बाद में उप प्रधान मंत्री लॉरेंस वोंग से मुलाकात की। उन्होंने वरिष्ठ मंत्री टेओ ची हेन से भी मुलाकात की और वर्तमान वैश्विक चुनौतियों पर चर्चा की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)