देश की खबरें | बांग्लादेश पर दबाव बनाने को मानवाधिकार उल्लंघन का मुद्दा उठा रहीं विदेशी ताकतें : मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बांग्लादेश के सूचना मंत्री हसन महमूद ने अपने देश में मानवाधिकार उल्लंघन के आरोपों को खारिज करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि कुछ विदेशी ताकतें उनके देश पर अनुचित दबाव बनाने के लिए यह मुद्दा उठाने की कोशिश कर रही हैं।

कोलकाता, 27 जुलाई बांग्लादेश के सूचना मंत्री हसन महमूद ने अपने देश में मानवाधिकार उल्लंघन के आरोपों को खारिज करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि कुछ विदेशी ताकतें उनके देश पर अनुचित दबाव बनाने के लिए यह मुद्दा उठाने की कोशिश कर रही हैं।

महमूद ने कहा कि बांग्लादेश में अगले साल जनवरी में आम चुनाव होने हैं और संविधान में निर्दिष्ट नियमों के अनुसार चुनाव कराये जाएंगे।

उन्होंने यहां कोलकाता प्रेस क्लब में संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमारे देश में मानवाधिकार उल्लंघन के आरोप सही नहीं हैं। बांग्लादेश में मानवाधिकारों की स्थिति उन विदेशी ताकतों वाले देशों से बेहतर है जो हमारे बारे में सवाल उठा रहे हैं।’’

महमूद ने कहा, ‘‘अमेरिका में भी नस्लवादी हमले होते रहे हैं। अगर भारत में कोई मुद्दा है तो क्या ये विदेशी ताकत उस पर सवाल खड़ा करने का साहस करती हैं? जवाब है ‘नहीं’ क्योंकि यह एक संप्रभु देश का आंतरिक मामला है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन ये विदेशी ताकतें बांग्लादेश पर दबाव बनाने के लिए और एक हद तक हमें नियंत्रित करने की कोशिश में हम पर निशाना साधती हैं क्योंकि बांग्लादेश भू-राजनीतिक तौर पर बहुत महत्वपूर्ण है।’’

बांग्लादेश में आगामी चुनावों पर महमूद ने कार्यवाहक सरकार द्वारा वहां चुनाव कराने की संभावना से इनकार कर दिया।

उन्होंने कहा, "चुनाव हमारे संविधान के नियमों के अनुसार होंगे। हमारे पास एक स्वतंत्र चुनाव आयोग है।”

बीजिंग के साथ ढाका की नज़दीकी पर एक सवाल के जवाब में महमूद ने कहा कि बांग्लादेश में चीन का निवेश पिछले कुछ साल में कम हो गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर आप आंकड़े देखें तो बांग्लादेश में चीन का निवेश पिछले कुछ साल में कम हुआ है। लेकिन हां, उन्हें कुछ ठेके मिलते हैं क्योंकि उनकी बोली बहुत कम होती है।’’

भारत-बांग्लादेश संबंधों पर उन्होंने कहा कि सरकार-से-सरकार के संबंधों से अधिक, लोगों से लोगों के संबंधों ने दोनों देशों के बीच राजनयिक रिश्तों को मजबूत करने में मदद की है।

महमूद ने कहा, “हमारे द्विपक्षीय संबंध विविध हैं। बांग्लादेश 1971 में हमारे मुक्ति संग्राम के दौरान भारत की भूमिका को कभी नहीं भूल सकता। यह दोनों देशों के बीच दिल से दिल का रिश्ता है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Pitch Report: सुपर-8 के अहम मुकाबले में भारत के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या वेस्टइंडीज के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Aligarh School Bus Tragedy: अलीगढ़ में बड़ी लापरवाही, चलती स्कूल बस के टूटे फ्लोर से नीचे गिरी 7 साल की बच्ची, पहिये के नीचे आने से मौके पर ही मौत; देखें VIDEO

\