एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | विदेशी मुद्रा भंडार 22.3 करोड़ डॉलर बढ़कर 689.45 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश का विदेशी मुद्रा भंडार 13 सितंबर को समाप्त सप्ताह में 22.3 करोड़ डॉलर बढ़कर 689.46 अरब डॉलर के नये सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।

जरुरी जानकारी | विदेशी मुद्रा भंडार 22.3 करोड़ डॉलर बढ़कर 689.45 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर

मुंबई, 20 सितंबर देश का विदेशी मुद्रा भंडार 13 सितंबर को समाप्त सप्ताह में 22.3 करोड़ डॉलर बढ़कर 689.46 अरब डॉलर के नये सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी। इससे पहले छह सितंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 5.248 अरब डॉलर बढ़कर 689.235 अरब डॉलर हो गया था।

रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक, 13 सितंबर को समाप्त सप्ताह में मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा मानी जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियां 51.5 करोड़ डॉलर घटकर 603.63 अरब डॉलर रह गईं।

डॉलर के संदर्भ में उल्लेखित विदेशी मुद्रा आस्तियों में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे गए यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की घट-बढ़ का प्रभाव शामिल होता है।

समीक्षाधीन सप्ताह में स्वर्ण भंडार का मूल्य 89.9 करोड़ डॉलर बढ़कर 62.89 अरब डॉलर हो गया।

विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 5.3 करोड़ डॉलर घटकर 18.42 अरब डॉलर रह गया।

रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, आलोच्य सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) के पास भारत का आरक्षित भंडार 10.8 करोड़ डॉलर घटकर 4.52 अरब डॉलर रह गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 20, 2024 09:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).