एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | विदेशी मुद्रा भंडार 3.79 अरब डॉलर घटकर 586.91 अरब डॉलर रहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश का विदेशी मुद्रा भंडार 29 सितंबर को समाप्त सप्ताह में 3.794 अरब डॉलर घटकर 586.908 अरब डॉलर रह गया। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | विदेशी मुद्रा भंडार 3.79 अरब डॉलर घटकर 586.91 अरब डॉलर रहा

मुंबई, छह अक्टूबर देश का विदेशी मुद्रा भंडार 29 सितंबर को समाप्त सप्ताह में 3.794 अरब डॉलर घटकर 586.908 अरब डॉलर रह गया। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

इसके पहले के सप्ताह में देश का कुल मुद्रा भंडार 2.335 अरब डॉलर की गिरावट के साथ 590.702 अरब डॉलर था।

अक्टूबर 2021 में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। लेकिन पिछले साल वैश्विक घटनाक्रम से पैदा हुए दबावों के बीच आरबीआई ने रुपये की विनिमय दर में गिरावट को रोकने के लिए इस पूंजी भंडार का उपयोग किया था जिससे विदेशी मुद्राभंडार में कमी आई।

रिजर्व बैंक के साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार, 29 सितंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा विदेशी मुद्रा आस्तियां 3.127 अरब डॉलर घटकर 520.236 अरब डॉलर रही।

डॉलर में अभिव्यक्त की जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं में घट-बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है।

स्वर्ण भंडार का मूल्य 57.6 करोड़ डॉलर घटकर 43.731 अरब डॉलर रह गया।

आंकड़ों के अनुसार, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 7.4 करोड़ डॉलर घटकर 17.939 अरब डॉलर रहा।

आलोच्य सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास रखा देश का मुद्रा भंडार 1.8 करोड़ डॉलर घटकर 5.002 अरब डॉलर रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 06, 2023 07:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).