एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | विदेशी मुद्रा भंडार 3.47 अरब डॉलर घटकर 667.386 अरब डॉलर रहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश का विदेशी मुद्रा भंडार 26 जुलाई को समाप्त सप्ताह में 3.471 अरब डॉलर घटकर 667.386 अरब डॉलर रह गया। भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | विदेशी मुद्रा भंडार 3.47 अरब डॉलर घटकर 667.386 अरब डॉलर रहा

मुंबई, दो अगस्त देश का विदेशी मुद्रा भंडार 26 जुलाई को समाप्त सप्ताह में 3.471 अरब डॉलर घटकर 667.386 अरब डॉलर रह गया। भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

इससे पहले के सप्ताह में कुल मु्द्रा भंडार 4.003 अरब डॉलर बढ़कर 670.386 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर चला गया था।

रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक, 26 जुलाई को समाप्त सप्ताह में मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा मानी जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियां 1.171 अरब डॉलर घटकर 586.877 अरब डॉलर रह गईं।

डॉलर के संदर्भ में उल्लेखित विदेशी मुद्रा आस्तियों में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे गए यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की घट-बढ़ का प्रभाव शामिल होता है।

रिजर्व बैंक ने कहा कि समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान स्वर्ण आरक्षित भंडार का मूल्य 2.297 अरब डॉलर घटकर 57.695 अरब डॉलर रह गया।

रिजर्व बैंक ने कहा कि विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 50 लाख डॉलर घटकर 18.202 अरब डॉलर रह गया।

आलोच्य सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) के पास भारत की आरक्षित जमा 20 लाख डॉलर बढ़कर 4.612 अरब डॉलर हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 02, 2024 06:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).