विदेश की खबरें | कोविड-19 से प्रभावित ‘मुस्तफा सेंटर’ से विदेशी कर्मचारियों को वापस भेजा जाएगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सिंगापुर में भारतीय मूल की सबसे बड़ी ‘हाइपरमार्केट’ ‘मुस्तफा सेंटर’ ने सोमवार को कहा कि कोविड-19 के कारण व्यापार प्रभावित होने की वजह से वह अपने उन विदेशी कर्मचारियों को वापस भेज देगा, जिनके ‘वर्क पास’ की अवधि समाप्त हो चुकी है । इन कर्मचारियों में अधिकतर भारतीय नागरिक हैं।

सिंगापुर, 31 अगस्त सिंगापुर में भारतीय मूल की सबसे बड़ी ‘हाइपरमार्केट’ ‘मुस्तफा सेंटर’ ने सोमवार को कहा कि कोविड-19 के कारण व्यापार प्रभावित होने की वजह से वह अपने उन विदेशी कर्मचारियों को वापस भेज देगा, जिनके ‘वर्क पास’ की अवधि समाप्त हो चुकी है । इन कर्मचारियों में अधिकतर भारतीय नागरिक हैं।

एक सुपरमार्केट और डिपार्टमेंटल स्टोर के संयोजन वाले बड़े स्टोर को ‘हाइपरमार्केट’ कहते हैं।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान में भारी बारिश से मरने वालों की संख्या हुई 134, बचाव और राहत अभियान जारी.

मीडिया की खबरों के अनुसार कम्पनी उन कर्मचारियों को जीविका भत्ता देना भी बंद कर देगी, जिन्हें काम करने के लिये नहीं बुलाया गया है, और कर्मचारियों के इस समूह से आजीविका के लिए कोई दूसरा रोजगार ढूंढने को भी कहा गया है।

प्रबंधक निदेशक एवं संस्थापक मुस्ताक अहमद ने ‘मुस्तफा समूह’ और उससे जुड़ी कम्पनियों के कर्मचारियों को एक पत्र में कहा कि कम्पनी अपने विदेशी कर्मचारियों के ‘वर्क पास’ का नवीकरण कराने में अक्षम है और उन्हें घर वापस जाने की टिकट के पैसे देगी।

यह भी पढ़े | Flood in Pakistan: पाकिस्तान में आधुनिक बाढ़ चेतावनी प्रणाली का अभाव, अन्य तबाही से निपटने के लिए मौजूद नहीं एविएशन सिस्टम.

सोशल मीडिया पर रविवार को जारी हुए इस पत्र में 27 अगस्त की तारीख अंकित है।

अहमद ने कहा कि कर्मचारियों को एक महीने का वेतन भी दिया जायेगा । ‘स्ट्रेट्स टाइम्स’ ने अहमद के हवाले से कहा, ‘‘ हमें यह निर्णय लेने का अफसोस है लेकिन उम्मीद करते हैं कि व्यापार जल्द से जल्द पटरी पर दोबारा लौटेगा।’’

‘मुस्तफा सेंटर’ में बेचे जाने वाले खाद्य पदार्थों का एक बड़ा हिस्सा भारतीय मूल का है, जबकि यह इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों सहित अन्य वैश्विक ब्रांडों को भी बेचता है, जो सिंगापुर के पर्यटकों के बीच सबसे लोकप्रिय है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी