देश की खबरें | विदेशी राजनयिकों ने जम्मू कश्मीर में किया ऐतिहासिक हजरत बल दरगाह का दौरा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के दो दिन के दौरे पर पहुंचे विदेशी राजनयिकों के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को डल झील के पास स्थिति ऐतिहासिक हजरत बल दरगाह का दौरा किया।
श्रीनगर, 17 फरवरी जम्मू कश्मीर के दो दिन के दौरे पर पहुंचे विदेशी राजनयिकों के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को डल झील के पास स्थिति ऐतिहासिक हजरत बल दरगाह का दौरा किया।
इस प्रतिनिधिमंडल में 24 राजनयिक शामिल हैं जो खासकर जिला विकास परिषदों (डीडसी) के चुनाव के बाद केंद्रशासित प्रदेश में स्थिति का जायजा लेने आया है।
मान्यता है कि हजरत बल दरगाह में एक पवित्र निशानी, पैगंबर मोहम्मद की दाढ़ी का बाल रखा है।
दरगाह के संरक्षक ने राजनयिकों को लोगों, खासकर घाटी के लोगों के लिए इस स्थल के महत्व के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि किस तरह एक यात्री 1634 में सऊदी अरब के मदीना से पवित्र निशानी लेकर कश्मीर आया।
राजनयिकों का दल आज सुबह दो दिन के दौरे पर जम्मू कश्मीर पहुंचा। इस दल में यूरोप, अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका और एशिया से प्रतिनिधि शामिल हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)