देश की खबरें | विदेशी राजनयिक जम्मू कश्मीर के दौरे पर; उपराज्यपाल व कई प्रतिनिधिमंडल से मिलेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के दौरे पर आए यूरोपीय संघ के सदस्य देशों सहित कई देशों के राजनयिक बृहस्पतिवार को यहां पहुंचे। वे लोकतांत्रिक तरीके से निर्वाचित स्थानीय निकायों को मजबूत करने की दिशा में किये गये प्रयासों का जायजा लेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जम्मू, 18 फरवरी केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के दौरे पर आए यूरोपीय संघ के सदस्य देशों सहित कई देशों के राजनयिक बृहस्पतिवार को यहां पहुंचे। वे लोकतांत्रिक तरीके से निर्वाचित स्थानीय निकायों को मजबूत करने की दिशा में किये गये प्रयासों का जायजा लेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि विदेशी राजनयिक राजभवन में उप राज्यपाल मनोज सिन्हा से मिलेंगे। इसके बाद, वे (विदेशी राजनयिक) यहां एक होटल में नागरिक संस्थाओं के सदस्यों और जिला विकास परिषद (डीडीसी) के सदस्यों सहित विभिन्न प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत करेंगे।

अधिकारियों ने बताया कि जम्मू पहुंचने के शीघ्र बाद विदेशी राजनयिकों ने जम्मू कश्मीर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पंकज मित्तल से मुलाकात की।

विदेशी राजनयिकों की केंद्र शासित प्रदेश की दो दिवसीय यात्रा बुधवार को शुरू हुई। वे 2019 में पूर्ववर्ती राज्य जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त कर दिये जाने और पिछले साल हुए डीडीसी चुनावों के बाद के विकास कार्य तथा सुरक्षा स्थिति का जायजा लेंगे।

जम्मू कश्मीर के दौरे पर आए राजनयिक यूरोपीय संघ, फ्रांस, मलेशिया, ब्राजील, इटली, फिनलैंड, बांग्लादेश, क्यूबा, चिली, पुर्तगाल, नीदरलैंड, बेल्जियम, स्पेन, स्वीडन, सेनेगल, ताजिकिस्तान, किर्गिजिस्तान, आयरलैंड, घाना, एस्टोनिया, बोलीविया, मलावी, इरीट्रिया और आइवरी कोस्ट से हैं।

केंद्र सरकार द्वारा पूर्ववर्ती राज्य जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त करने और उसे दो केंद्र शासित प्रदेशों--जम्मू कश्मीर और लद्दाख-- में विभाजित कर दिये जाने के बाद से पिछले 18 महीनों में विदेशी राजनयिकों की यह तीसरी यात्रा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\