देश की खबरें | मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में विदेशी नागरिक गिरफ्तार, चार करोड़ रुपये मूल्य की एमडीएमए जब्त
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में कॉलेज छात्रों और आईटी कर्मचारियों को मादक पदार्थ बेचने के आरोप में 40 वर्षीय विदेशी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
बेंगलुरु, 17 मई कर्नाटक में कॉलेज छात्रों और आईटी कर्मचारियों को मादक पदार्थ बेचने के आरोप में 40 वर्षीय विदेशी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) की टीम ने आरोपी डैनियल अरिंजे ओकवोशा के पास से चार करोड़ रुपये मूल्य की ‘एमडीएमए’ जब्त की है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी दिसंबर 2023 में व्यवसायिक वीजा पर बेंगलुरु आया था और सोलदेवनहल्ली इलाके में एक किराए के फ्लैट में अपने दोस्त के साथ रह रहा था।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एक मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई, इसके बाद ओकवोशा के घर पर छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया, हालांकि कथित रूप से इस तस्करी में शामिल उसका दोस्त फरार हो गया।
अधिकारी ने कहा कि जांच के दौरान पता चला कि आरोपी अन्य राज्यों में अपने साथियों और बेंगलुरु के स्थानीय व्यक्तियों के माध्यम से मादक पदार्थ मंगवाकर कॉलेज के छात्रों और आईटी पेशेवरों को बेचते थे।
पुलिस ने आरोपी के पास से सफेद रंग की 1.48 किलोग्राम और भूरे रंग की 1.1 किलोग्रीम एमडीएमए बरामद की है, जिनकी अनुमानित कीमत चार करोड़ रुपये आंकी गई है।
राखी जोहेब
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 17, 2025 02:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

