एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में तापमान में बढ़ोतरी का पूर्वानुमान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तापमान बढ़ने का अनुमान है, लेकिन बृहस्पतिवार तक भीषण गर्मी की संभावना नहीं है। यह जानकारी भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को दी।

देश की खबरें | दिल्ली में तापमान में बढ़ोतरी का पूर्वानुमान

नयी दिल्ली, 24 अप्रैल राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तापमान बढ़ने का अनुमान है, लेकिन बृहस्पतिवार तक भीषण गर्मी की संभावना नहीं है। यह जानकारी भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को दी।

दिल्ली के आधार स्टेशन सफदरजंग वेधशाला ने रविवार को अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो साल के इस समय के लिए सामान्य से दो डिग्री कम है।

साफ आसमान के बीच सोमवार को पारा 40 डिग्री के पार पहुंचने और बृहस्पतिवार तक धीरे-धीरे 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।

आईएमडी ने पूर्वानुमान जताया है कि अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान तीन से पांच डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है। उसने कहा कि दिल्ली में बृहस्पतिवार तक पारा 44 डिग्री के स्तर को छू सकता है।

दिल्ली में इस साल अप्रैल में आठ दिन भीषण गर्मी दर्ज की गई है। मैदानी इलाकों में, अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक और सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री अधिक होने पर भीषण गर्मी की घोषणा की जाती है।

राष्ट्रीय राजधानी में 21 अप्रैल, 2017 को अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 29 अप्रैल, 1941 को महीने का सर्वकालिक अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2022 11:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).