देश की खबरें | मध्यप्रदेश में भारी बारिश का पूर्वानुमान : पांच जिलों में ‘ऑरेंज’ और 12 जिलों में ‘यलो’ अलर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश के 17 जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट के साथ मूसलाधार बारिश होने की चेतावनी जारी की है।

भोपाल, छह अगस्त भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश के 17 जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट के साथ मूसलाधार बारिश होने की चेतावनी जारी की है।

आईएमडी ने प्रदेश के पांच जिलों विदिशा, रायसेन, राजगढ़, गुना और अशोकनगर के अलग-अलग स्थानों पर ‘ऑरेंज अलर्ट’ के तहत 64 से 204 मिलीमीटर तक बारिश होने की संभावना जताई है। इसके अलावा सीहोर, शाजापुर, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, शिवपुरी, दतिया, सिवनी, सागर, टीकमगढ़, निवाड़ी और श्योपुर के लिए ‘यलो अलर्ट’ जारी किया गया है और अलग-अलग स्थानों पर 64 से 115 मिलीमीटर तक बारिश होने की संभावना जताई गई है।

आईएमडी के भोपाल केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी पीके साहा ने जबलपुर व भोपाल सहित प्रदेश के नौ संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना व्यक्त की है।

उन्होंने बताया कि मौसम का यह पूर्वानुमान शनिवार सुबह तक के लिए मान्य है। साहा ने बताया कि मध्यप्रदेश के उत्तरी हिस्से के मध्य भाग में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है।

उन्होंने कहा कि लगभग पूरे मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटों में रुक- रुक कर बारिश हुई है। साहा के मुताबिक ग्वालियर संभाग के गुना जिले में शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे से दोपहर ढाई बजे तक 156 मिमी (15 सेमी से अधिक) बारिश दर्ज की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड