देश की खबरें | पत्रकार बनकर जबरन वसूली करने वाले गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के कन्याकुमारी में आठ लोगों ने पत्रकार होने का झूठा दावा करके जिले के पुथुकदाई में एक दुकान मालिक से जबरन वसूली करने की कोशिश की जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।
कन्याकुमारी, चार मार्च तमिलनाडु के कन्याकुमारी में आठ लोगों ने पत्रकार होने का झूठा दावा करके जिले के पुथुकदाई में एक दुकान मालिक से जबरन वसूली करने की कोशिश की जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।
पुलिस ने बताया कि आठ लोगों ने एक तमिल पत्रिका के पत्रकार होने का दावा करते हुए साहूकार की दुकान एवं वित्त फर्म के मालिक जस्टिन राज से संपर्क किया और आरोप लगाया कि उसने लोगों को बहुत ज्यादा ब्याज पर पैसे उधार दिए हैं।
पुलिस ने बताया कि इसके अलावा, जबरन वसूली करने वालों ने राज को धमकाया। अरोपियों ने राज की फर्म के संबंध में सूदखोरी से संबंधित समाचार छापने की धमकी दी और इससे बचने के लिये उससे एक लाख रुपये की मांग की।
पुलिस ने बयान जारी कर कहा कि जब जस्टिन राज ने पैसे देने से इनकार कर दिया तो इन लोगों ने उसे धमकाया और उसकी जेब से 5,000 रुपये निकाल लिए।
बयान में कहा गया है कि राज की शिकायत के बाद सभी आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनकी पहचान एंटनी (कुलसेकरम), सुनील (कोल्लानगोडे), लाल (करुवविलाई), सेल्वाराजा (आत्रंकरई), सुरेश गोपी (कन्याकुमारी), बेल्विन जोस (तिरुवत्तार), मणिकंडन (कीलपेरुविलाई) और सगाया बोस्को (चिन्ना मुट्टम) के रूप में की गई है।
कन्याकुमारी जिले के पुलिस अधीक्षक आर स्टालिन ने इस मामले में कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)