एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | शाहरुख खान के ‘मन्नत’ में जबरन घुसने वाला शख्स अब गुजरात में चोरी के मामले में पकड़ा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मशूहर अभिनेता शाहरुख खान के मुंबई स्थित बंगले ‘मन्नत’ में 2023 में जबरन घुसने वाले एक व्यक्ति को अब गुजरात के भरूच में चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | शाहरुख खान के ‘मन्नत’ में जबरन घुसने वाला शख्स अब गुजरात में चोरी के मामले में पकड़ा गया

भरूच, 19 फरवरी मशूहर अभिनेता शाहरुख खान के मुंबई स्थित बंगले ‘मन्नत’ में 2023 में जबरन घुसने वाले एक व्यक्ति को अब गुजरात के भरूच में चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि भरूच में सेना के एक सेवानिवृत्त जवान के घर चोरी करने के आरोप में रामस्वरूप कुशवाहा (21) को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस उपाधीक्षक सी. के. पटेल ने बताया कि आरोपी, एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर चार दिन पहले घर में घुसा था और उसने वहां से 2.74 लाख रुपये से अधिक मूल्य के सोने और चांदी के सामान चुरा लिए थे।

पुलिस उपाधीक्षक के अनुसार, कुशवाहा ने पुलिस को बताया कि इससे पहले उसने मुंबई के बांद्रा इलाके में अभिनेता शाहरुख खान के बंगले मन्नत की उच्च सुरक्षा वाली घेराबंदी को तोड़ कर जबरन घुसने का प्रयास किया था, लेकिन खान के सुरक्षा गार्ड ने कुशवाहा और उसके साथ आए व्यक्ति को पकड़ लिया था।

दोनों को दो मई, 2023 को सुबह इस मामले में हिरासत में लिया गया था।

उन्होंने बताया, ‘‘कुशवाहा और मिनहाज सिंधा को भरूच बी डिवीजन पुलिस ने मोना पार्क सोसाइटी में एक घर में चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। हमने उनके पास से 2.74 लाख रुपये की चोरी की वस्तुएं बरामद की हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 19, 2025 07:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).