देश की खबरें | नाबालिग किशोरी के जबरन धर्मांतरण, बलात्कार और हत्या की आशंका का मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के हाफिजपुर थाना निवासी एक बुजुर्ग से प्राप्त तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ नाबालिग किशोरी का अपहरण, उसका जबरन धर्म परिवर्तन और हत्या की आशंका का मामला दर्ज किया है।

हापुड़ (उत्तर प्रदेश), 30 जुलाई जिले के हाफिजपुर थाना निवासी एक बुजुर्ग से प्राप्त तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ नाबालिग किशोरी का अपहरण, उसका जबरन धर्म परिवर्तन और हत्या की आशंका का मामला दर्ज किया है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चार लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस ने बताया कि किशोरी के दादा से मिली शिकायत के अनुसार, उनकी पहचान के एक व्यक्ति जाहिद ने उनकी नाबालिग पोती को बहला फुसलाकर उसका अपहरण कर लिया।

उन्होंने आरोप लगाया है कि आरोपी जाहिद, इसरार, साबिर और राशिद उनकी पोती का जबरन धर्मांतरण कर, उसका बलात्कार करने के बाद उसकी हत्या कर सकते हैं।

प्राप्त शिकायत के आधार पर एसपी नीरज कुमार जादौन ने मामले की गंभीरता से जांच करने और किशोरी को जल्द से जल्द बरामद करने का आदेश दिया है।

पुलिस की कई टीमें किशोरी और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान